Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

हमीरपुर: मुख्यालय स्थित यमुना व बेतवा नदियों में छोड़ा गया पानी बाढ़ का खतरा बढ़ा, तटीय इलाकों में जारी हुआ अलर्ट।

 संवाददाता: जीतू यादव हमीरपुर 


हमीरपुर - मुख्यालय स्थित यमुना व बेतवा नदियों में छोड़ा गया पानी बाढ़ का खतरा बढ़ा, तटीय इलाकों में जारी हुआ अलर्ट

लगातार हो रही बारिश की वजह से बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण यमुना-बेतवा नदियों में बाढ़ की संभावना उत्पन्न हो गई है। लहचूरा के साथ-साथ माताटीला बांध से भी पानी छोड़ा गया है। जिससे यमुना-बेतवा नदियों के खतरे के निशान के करीब पहुंचने की संभावना जताई गई है। संभावित बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है। मौदहा बांध के अधिशाषी अभियंता करन पाल सिंह गंगवार ने बताया कि यूपी-एमपी की सीमा पर स्थित लहचूरा बांध से करीब 2.80 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया है। जो धसान नदी से होता हुआ वेतवा नदी में आएगा। इसी तरह ललितपुर स्थित माताटीला बांध से बेतवा नदी में दो लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे हमीरपुर से निकली बेतवा और यमुना दोनों नदियों के जल स्तर में बढ़ोत्तरी होगी। अधिशाषी अभियंता के अनुसार इन नदियों का जल स्तर 102 मीटर तक पहुंचने की संभावना है। बता दें कि बेतवा नदी का खतरे का निशान 104.54 मीटर और यमुना का 103.63 मीटर है। बांधों से पानी छोड़े जाने के बाद प्रशासन ने तटीय इलाकों को अलर्ट कर दिया है।तटीय इलाकों की बाढ़ चौकियों को भी अलर्ट किया गया है। अधिशाषी अभियंता का कहना है कि भारी बारिश का भी अलर्ट है। ऐसे में सावधानी वरत्तने की आवश्यकता है।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe