Type Here to Get Search Results !
BREAKING

नगीना: रावण का ऐलान यूपी के उपचुनाव की सभी 10 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव।

 संवाददाता: एम.एस वर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी, उत्तर प्रदेश


चंद्रशेखर ने किया उपचुनाव लड़ने का एलान, जाति विहीन राजनीति का मुद्दा बढ़ाएगा अखिलेश की मुश्किलें!

आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने प्रदेश की सभी 10 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव में पूरे दमखम से उतरने का ऐलान किया है। नगीना सांसद ने शुक्रवार को लखनऊ प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हम जाति विहीन समाज की ही राजनीति करेंगे। चंद्रशेखर का यह एलान प्रदेश में सपा व बसपा की मुश्किलें बढ़ा सकता है। चंद्रशेखर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पंतनगर की तरह हैदर कैनाल रोड के लोगों को भी राहत देनी चाहिए। यदि उन्हें उजाड़ा गया तो हम सड़क से लेकर सदन तक इसकी लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि हैदर कैनाल रोड के लोगों को राहत देने का रास्ता मुख्यमंत्री निकाल सकते हैं। उन्होंने सरकार को सलाह दी कि एलिवेटेड रोड को ऊपर से बनाया जा सकता है। कहा, सीएम पंतनगर की तरह यहां के लोगों को भी न्याय दें। अगर ऐसा नहीं होता है तो यह माना जाएगा कि ‘सबका साथ, सबका विकास’ की बात खोखली है। उन्होंने कहा कि गरीबों की बस्ती को उजाड़ कर विकास नहीं किया जा सकता है। अकबरनगर के लोगों को भी उजाड़कर एक कमरे में रख दिया गया। वहां कोई सुविधा नहीं है। चंद्रशेखर ने पुलिस भर्ती का मामला भी उठाया कहा, पुलिस भर्ती लीक के छह माह पूरे होने वाले हैं। लाखों युवाओं को न्याय कब मिलेगा?

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe