Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

घोर कलयुग…पता पूछने के बहाने युवतियों ने किया एक युवक को अगवा, फिर रात भर किया उसका गैंग रेप।

 

घोर कलयुग…पता पूछने के बहाने युवतियों ने किया एक युवक को अगवा, फिर रात भर किया उसका गैंग रेप

: गैंगरेप शब्द जब भी सुनाई पड़ता है तो अक्सर यही महसूस होता है कि ये आफत किसी लड़की या महिला पर आकर गिरी होगी। मगर ये पूरा सच नहीं है। लड़के भी इस खौफनाक दौर से गुजरते हैं। एक वाकया पंजाब के जालंधर से सामने आया जहां चार लड़कियों ने एक आदमी को अगवा करके उसके साथ गैंगरेप किया। सुनकर चौंकना लाजमी है मगर ये खरा सच है।

असल में जालंधर में नशे में धुत चार लड़कियों ने एक आदमी को अगवा करके उसे रात भर नोंचा खसोटा और उसका रेप कर डाला। किसी तरह से लड़कियों के चंगुल से बचकर पुलिस तक पहुँचे इस आदमी ने जो अपनी आप बीती सुनाई तो खुद पुलिस की भी हैरानी का ठिकाना नहीं रहा। एक फैक्टरी में काम करने वाला शाम को अपने काम से घर लौट रहा था। तभी रास्ते में उसका रास्ता एक कार ने रोका। उस कार में चार लड़कियां थीं। उन लड़कियों ने उस आदमी से किसी जगह का पता पूछा। वो आदमी जैसे ही उन्हें पता बताने लगा तो लड़कियों ने उसकी आंखों में एक स्प्रे कर दिया। जिससे उसे दिखना बंद हो गया। तब लड़कियों ने उसका हाथ पकड़कर उसे कार में घसीट लिया।

पुलिस को दिए बयान में उस आदमी ने बताया कि सभी लड़कियों की उम्र 20 से 30 साल के बीच की ही रही होगी। पुलिस में लिखवाई शिकायत में उस आदमी ने बताया कि जब उसे कार में लड़कियों ने घसीट लिया तो अपने बचाव में उसने लड़कियों से कहा कि वो शादी शुदा है और उसके बच्चे भी हैं। तब लड़कियों ने खिलखिलाते हुए कहा ये तो और भी अच्छा है, तुम तो एक्सपीरियंस्ड हो। और फिर उन लड़कियों ने हमें जबरन शराब पिलाई।

उस आदमी ने बताया कि लड़कियों ने उसे कार में ही करीब करीब बेलिबास कर दिया था। कार में ही बारी बारी से लड़कियां उसके साथ ज्यादती करने लगी थीं। दो लड़कियों ने उसके प्राइवेट पार्ट को पकड़ रखा था। इसके बाद वो लड़कियां एक किसी बड़े से घर में ले गईं थीं। वहां उन लड़कियों ने रिमोट कंट्रोल से ही घर का गेट खोला था और कार को भीतर ले जाकर पोर्टिको में खड़ा किया। फिर लड़कियों ने उसे उठा लिया था और घर के भीतर एक कमरे में ले गईं। उस आदमी ने ये भी बताया कि लड़कियों ने उसे पूरी तरह से बेलिबास करके उसे पहले नहलाया और फिर वहां लड़कियां बारी बारी से उसके पास आती थीं और जबरदस्ती करने लगती।

अपनी शिकायत में उस आदमी ने लिखवाया कि लड़कियां पूरी तरह से नशे में धुत थीं। और उसे बार बार धमका रही थीं कि अगर उसने आनाकानी की तो उसे मार डालेंगी और लाश जंगल में ले जाकर फेंक देंगी। उनका कोई कुछ नहीं कर पाएगा। कुछ ही देर में उस आदमी की हिम्मत जवाब दे गई। मगर लड़कियों का दिल नहीं भरा। वो बारी बारी से उसके बदन को नोंचने में लगी रहीं। अपनी शिकायत में उस आदमी ने लिखवाया कि कुछ देर के बाद वो बेहोश हो गया था। लेकिन रात करीब 3।30 बजे उसकी आंख खुली। थोड़ी हिम्मत बटोरकर जैसे तैसे वो कुछ कपड़े लेकर उस घर से बाहर निकल गया और वहां से काफी दूर तक पैदल चलने के बाद वो मेन रोड तक पहुंचा। वहां पहुंचकर उसे पता चला कि वो फिल्लौर में कहीं है। उसी हाईवे पर उसने एक ट्रक से लिफ्ट ली और वहां से जालंधर पहुंच पाया।

जालंधर की ये वारदात इस तरह का इकलौता मामला नहीं है जब किसी पुरुष ने अपने साथ ऐसी वारदात की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई हो। हालांकि भारत में कितने पुरुषों के साथ रेप हुआ, इसका कोई डेटा मौजूद नहीं है। लेकिन वक्त वक्त पर ऐसे मामले सामने जरूर आते रहे हैं जहां गैंगरेप जैसी डरावनी वारदात का शिकार महिला या लड़की नहीं बल्कि पुरुष हुए हैं।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe