Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

हमीरपुर: सिंचाई व नमी संरक्षण के नाम पर निर्मित चेकडैमों के नाम पर किसानों के साथ हो रहा धोखा।

 संवाददाता: जीतू यादव, मो: 8115480042


 घटिया निर्माण सामग्री लगाकर लघु सिचाई विभाग किसानों के साथ कई सालों से धोखा कर रहा है, नमी संरक्षण होना तो दूर कुछ दिन बाद चेकडैम नष्ट हो रहे है। करोड़ो रुपये के चेकडैम हर साल बनाये व रिपेयरिंग के जाते है मगर किसानों को उससे रत्ती भर लाभ नहीं मिल रहा है। बरसात में पानी भरना तो दूर नीचे एक बूंद पानी नहीं रहता है। जानकारी मुताबिक एक तरफ जहां प्रदेश सरकार का लघु सिंचाई विभाग भूजल सप्ताह का आयोजन करके जल संचयन पर करोड़ों खर्च करके जल संचयन और भूगर्भ जल स्तर बढ़ाने को प्रयासरत है वहीं क्षेत्र में लघु सिंचाई विभाग द्वारा करोड़ों का बजट खर्च कर बनाए गए नए चौकडैम रिपेयरिंग कराये गयेहै मगर ज्यादातर चेकडैम समय से पहले ध्वस्त हो गयेहै। 

चेकडैम पानी रोकने की क्रस्टवाल कम से कम दो मीटर 70 सेंटीमीटर चौड़ी होनी चाहिये, नीचे की रिंग वाल 1 मीटर बीस सेंटीमीटर होना चाहिये वही नीचे से आकर दीवार मजबूत बनाये जाने का प्राविधान है मगर सभी चेकडैम मानक के अनुरुप तो दूर रिंग वाल केवल डेढ़ फुट की बनायी जा रही है जिससे सभी चेकडैम ध्वस्त हो रहे है ,यही नहीं एक की लाइफ कम से कम अभिलेखो में पांच साल होना चाहिये इसके बाद उसकी रिपेयरिंग की जाती है मगर कैवल शासन का करोड़ों रुपये ठिकाने लगाने का काम किया जाता है।


BYTE :- महेंद्र सिंह (जनता दल,जिलाध्यक्ष, हमीरपुर )

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe