Type Here to Get Search Results !
BREAKING

विश्नोहरपुर/गोंडा: नाव पर विदा होकर आई दुल्हन।



विश्नोहरपुर_गोंडा।
ब्योंदा माझा गांव का नजारा शुक्रवार को बदला नजर आया। गांव के किनारे नदी की धारा को निहारते हुए महिलाएं किसी का इंतजार कर रहीं थीं। पता चला कि दुल्हन आ रही है, वह भी नाव से आएगी। तभी नदी में नाव पर दूल्हे व परिवार के लोगों के साथ दुल्हन आती दिखी। महिलाएं मंगल गीत गाने लगीं। इस गांव से बृहस्पतिवार को नंगू यादव के बेटे रामकुमार की बरात नाव से ऐली-परसौली के टपहरन पुरवा गई थी। जहां जंत्री यादव की बेटी मधु से रामकुमार का विवाह हुआ और नाव से ही दुल्हन को लेकर बरात लौटी। महिलाओं ने दुल्हन की आरती उतारी और मां गंगा का भी पूजन किया। वहीं, ब्यौंदा गांव के मुन्ना यादव की बेटी प्रमिला की शादी भी बृहस्पतिवार को थी ।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe