Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

दिल्ली: पश्चिमी उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष भारती त्यागी के नेतृत्व में सैकड़ो महिलाओं ने किया जंतर मंतर पर जोरदार प्रदर्शन।


पश्चिमी उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष भारती त्यागी के नेतृत्व में सैकड़ो महिलाओं ने किया जंतर मंतर पर जोरदार प्रदर्शन

जो सरकार महिलाओं की सुरक्षा नहीं कर सकती उसे सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं : भारती त्यागी

नई दिल्ली, दिल्ली के जंतर मंतर पर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया देशभर में बढ़ती महंगाई और महिलाओं के ऊपर बढ़ती हिंसा के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई राष्ट्रीय महिला कांग्रेस के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष भारती त्यागी के नेतृत्व में सैकड़ो महिलाओं ने जंतर मंतर पर जोरदार प्रदर्शन किया

ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की टीम के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश की महिलाओं ने जंतर मंतर को पूरी तरह रोक कर प्रदर्शन किया।


इस अवसर पर बोलते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष भारती त्यागी ने कहां कि समूचे देश में महिलाओं के प्रति हिंसा लगातार बढ़ती जा रही हैं जिसकी सुनवाई ना पुलिस कर रही है और ना ही राज्यो की सरकार ।जबकि केंद्र की भाजपा सरकार तो मानो आंखें मूंद कर महिलाओं पर अत्याचार होते देख रही है जो की असहनीय है समूचे देश में महिलाएं इसका आज प्रदर्शन कर रहे हैं और जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती महिलाओं के प्रति अत्याचार खत्म नहीं हो जाते हम लगातार प्रदर्शन करते रहेंगे ।भारती त्यागी ने आगे बोलते हुए कहा कि आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कावड यात्रियों के लिए चारों तरफ रोड जाम है आने-जाने में बहुत ही बड़ी समस्या है फिर भी महिलाओं ने अपने अधिकारों की माँग के लिए धरने प्रदर्शन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

आज जंतर मन्तर पर होने वाले धरने प्रदर्शन में महिला आरक्षण, महिला सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण तथा महंगाई पर सरकार को घेरा गया।

 भारती त्यागी अपने साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हर जनपद से महिला कार्यकर्ताओं को लाईं जिनमें से जिला गाजियाबाद से सोनल 250 महिला, नोएडा से 225 शाहजहांपुर से 270,मेरठ से 100 संभल से 100 , रामपुर से 90 बागपत से 80 , हापुड़ से 150, मुरादाबाद से 150 महिला साथ पहुंची सभी महिलाओं का धन्यवाद करते हुए पश्चिम में उत्तर प्रदेश अध्यक्ष भारती त्यागी ने जंतर मंतर पर जोरदार हुंकार भरी

 दिल्ली के जंतर मंतर पर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. देश भर में बढ़ती महंगाई और महिलाओं के ऊपर बढ़ती हिंसा के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई. राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमति अलका लंबा के नेतृत्व में अलग-अलग राज्यों से पहुंची सैकड़ों महिलाओं ने हाथों में पोस्टर बैनर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया.


इस अवसर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष भारती त्यागी ने बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के अंदर महंगाई कम करने की बात कही थी, लेकिन आज महंगाई कई गुणा ज्यादा बढ़ गई है. एनसीआरबी 2023 के रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली वह उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा महिलाओं के ऊपर अत्याचार हुए हैं. देशभर में महिलाओं के ऊपर हिंसक घटनाएं बढ़ रही है. आज के समय में महिलाएं अपने-आप को सुरक्षित महसूस नहीं करती. सरकार को महिलाओं के लिए कड़े कानून बनाने की जरूरत है.

जंतर मंतर पर प्रदर्शन में पहुंचे पश्चिमी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष भारती त्यागी ने आगे बोलते हुए कहा कि, "आज देश के अंदर हालत बहुत बुरे हैं. गरीब आदमी और गरीब होता जा रहा है वहीं अमीर आदमी और अमीर होता जा रहा है." भारती ने ये भी कहा कि, "जो सरकार महिलाओं की सुरक्षा नहीं कर सकती उसे सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है."

वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश से पहुंची महिला कार्यकर्ताओं ने बताया कि हम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाने आए हैं कि कमरतोड़ महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी, महिलाओं के खिलाफ अनियंत्रित अपराध पर अंकुश लगाया जाए.

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe