Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

छतरपुर/मप्र: परिवहन विभाग ने स्कूली बस का किया चालान।

 संवाददाता: जेएन द्विवेदी


  • परिवहन विभाग ने स्कूली बस का किया चालान

  • यात्री बस से करवाया 1लाख रुपये का टैक्स जमा।

छतरपुर। परिवहन आयुक्त और कलेक्टर के निर्देश पर परिवहन विभाग द्वारा विद्यालय वाहनों की और यात्री वाहनों की चेकिंग लगातार जारी है। चैकिंग एवं कार्यवाही के बाद विद्यालय प्रबंधन द्वारा वाहनों के दस्तावेज पूर्ण कराने हेतु परिवहन विभाग भेजा जा रहा है। सोमवार को पुन: आरटीओ विभाग की टीम द्वारा शहर विभिन्न मार्गों पर 19 स्कूली वाहनों की दस्तावेजी और भौतिक जांच की गई। जांच में एक स्कूल वाहन अनफिट पाया गया जिसका 16500 का चालान किया गया इसी तरह एक यात्री बस MP 13KC 8255 को टैक्स बक़ाया होने पर परिवहन कार्यालय लाकर 100000 रुपये का टैक्स जमा करवाया गया इसके अतिरिक्त 7 ऑटो रिक्शा पर भी दस्तावेजी कमी पाए जाने पर चालानी कार्यवाही की गई । अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी विक्रम जीत सिंह कंग ने बताया कि बच्चों और यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए परिवहन आयुक्त और कलेक्टर की मंशा के अनुरूप 2 जुलाई से चैकिंग अभियान शुरु किया था जो निरंतर जारी रहेगा। कार्यवाही में परिवहन विभाग से मनीष खरे और नगर सेना से यासीन खान और वीरेंद्र सिंह चंदेल भवानी नंदन राय आदि शामिल रहे।।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe