Type Here to Get Search Results !
BREAKING

जसवंतनगर: ज्येष्ठ मास की अमावस्या पर सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु के लिए कामना की।

 संवाददाता एम.एस वर्मा,इटावा ब्यूरो चीफ,सोशल मीडिया प्रभारी, 6397329270

मनोज कुमार जसवंतनगर, 7409103606


फोटो :वट वृक्ष की पूजा करतीं महिलाएं

जसवंतनगर: ज्येष्ठ मास की अमावस्या पर बृहस्पतिवार को वट सावित्री व्रत रखकर सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु के लिए कामना की। सुहागिन महिलाएं शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित वट वृक्ष के नीचे एकत्रित हुईं।


इसके बाद विधिवत पूजा किया। सबसे पहले वट वृक्ष को हल्दी का लेप लगाया। फिर पीला धागा को लपेटते हुए सात बार परिक्रमा की। इसके बाद जल अर्पण किया। पूजन के बाद महिलाओं ने व्रत को खोला।

मॉडल तहसील परिसर में स्थित वट वृक्ष की पूजा करने आई कैस्त निवासी पिंकी ने बताया कि मान्यता के अनुसार वट सावित्री व्रत को रखने से परिवार के लोगों को सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है और वैवाहिक जीवन में खुशियां आती हैं। बहुत से लोग ये भी मानते हैं कि इस व्रत का महत्व करवा चौथ के जितना होता है। वट वृक्ष का पूजा करने के लिए सुहागिन महिलाएं मॉडल तहसील के परिसर में वट वृक्ष के नीचे जुटीं और पूजा अर्चना संपन्न की गई।


Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe