Type Here to Get Search Results !
BREAKING

साहिबगंज:आजसू ने बिरसा मुंडा का बलिदान दिवस मनाया।

 


आजसू ने बिरसा मुंडा का बलिदान दिवस मनाया।

साहिबगंज:-आजसू जिला कार्यालय में पाटी के जिला अध्यक्ष चतुरानंद पांडे के अध्यक्षता में महान आंदोलनकारी धरती आबा बिरसा मुंडा का बलिदान दिवस मनाया गया।बलिदान दिवस के अवसर पर सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर पुष्प माला अर्पित कर भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी और उन्हें याद किया गया।जिला अध्यक्ष चतुरानंद पांडे ने कहा कि महान क्रांतिकारी बिरसा मुंडा ने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ एक लंबी लड़ाई लड़ने और समाज के युवाओं का नेतृत्व करते हुए आजादी की लड़ाई लड़ी,जल जंगल जमीन हमारी माता हैयह नारा था।भगवान बिरसा मुंडा का सामंती व्यवस्था के खिलाफ लड़ते हुए भगवान बिरसा मुंडा ने इस देश के लिए आजादी की लड़ाई लड़ी बलिदान दिया।इस अवसर पर मुख्य रूप से विवेक मंडल,वकील मंडल,शशिधर ठाकुर,विकास शाह,अनुज कुमार, राजेश राय,कार्तिक माल्टो, ओंकार तिवारी सहित पाटी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe