Type Here to Get Search Results !
BREAKING

इटावा/जसवंतनगर:प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ चला अभियान, पॉलीथिन की जब्त बसूला जुर्माना।

 संवाददाता: एम.एस वर्मा इटावा ब्यूरो चीफ, सोशल मीडिया प्रभारी,6397329270

मनोज कुमार जसवंतनगर,7409103606


जसवंतनगर: नगर पालिका अधिशासी अधिकारी श्याम बचन सरोज के नेतृत्व में सदर बाजार में प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाकर दुकानों पर छापेमारी की है। इस दौरान विभिन्न दुकानों से करीब 2 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त कर दुकानदारों का चालान काटते हुए 6 हजार रुपये का जुर्माना वसूला है। इस दौरान अभियान का विरोध भी किया गया। उन्होंने कहा कि अब यह अभियान नियमित तौर से संचालित होगा। यह भी चेतावनी दी गई है कि भविष्य में दोबारा से प्रतिबंधित पॉलीथिन मिली तो कई गुना तक जुर्माना लगाया जा सकता है। इस मौके पर ईओ श्याम बचन सरोज ने कहा की प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने लोगों से अपील है कि वह थैला लेकर बाजार जायें एवं थैले का ही उपयोग करें। इस मौके पर पालिका बरिष्ठ लिपिक नवनीत कुमार, लाल कुमार, फिरोज खान, दिनेश कुमार, सोनू अब्बासी, इकबाल अजमद आदि उपस्थित रहे।

ATM थैला मशीन लगाया जाना बहुत जरुरी है।



Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe