Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

फतेहपुर:इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी एवम डॉक्टर सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने चिलचिलाती धूप वा गर्मी में ठंडी छाछ तथा कैप वितरण किया।

 संवाददाता: सुनील गुप्ता


वसुधैव कुटुम्बकम अर्थात सारी पृथ्वी हमारा परिवार है इस भाव से कोई भी व्यक्ति इतनी भीषण चिलचिलाती धूप से हताहत न हो इसके बचाव के लिए आज फतेहपुर जिले के शहर क्षेत्र में जगह जगह इंडियन रेडक्रास सोसाइटी व डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में चेयरमैन व समाजसेवी डॉ अनुराग श्रीवास्तव द्वारा टोपी व ठंडा छांछ वितरण किया गया।


जिसके अंतर्गत अन्दौली पुलिया,राधानगर,देवीगंज, देवीगंज पुल के नीचे जीविकोपार्जन के लिए ठेला लगाकर फेरी लगाने वाले सभी भाइयों को टोपी पहनाकर ठंडा छांछ भी पिलाया गया

साथ ही इन सभी स्थानों पर तन्मयता से अपनी ड्यूटी कर रहे पीआरडी व होमगार्ड्स के जवानों,वृद्ध,दिव्यांगजनों को भी ठंडा छांछ पिलाया गया।

साथ ही हीट वेव से बचाव हेतु जागरूक भी किया गया,खाली पेट न रहने,पानी अधिक पीने व तरल पदार्थों के सेवन के लिए बताया गया।सभी ठेले वाले डॉ अनुराग की इस सेवा हेतु भावविभोर होकर आभार व्यक्त कर रहे थे।

इस अवसर पर सुरेश श्रीवास्तव सदस्यता प्रमुख व चैतन्य कुमार संयोजक दिव्यांग प्रकोष्ठ इंडियन रेडक्रास सोसाइटी उपस्थित रहे।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe