Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

इटावा/जसवंतनगर:सीएचसी में गर्भवती महिलाओं की जाँच कर फल वितरित किए।

 संवाददाता:एम.एस वर्मा,इटावा ब्यूरो चीफ,सोशल मीडिया प्रभारी,6397329270

 मनोज कुमार जसवंतनगर,6397329270


*सीएचसी में गर्भवती महिलाओं की जाँच कर फल वितरित किए*

जसवंतनगर।सीएचसी में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस अभियान के तहत सोमवार को सामुदायिक केन्द्रअधीक्षक डॉ0सुशील कुमार के निर्देशन में विशेष कैंप का आयोजन किया गया,जिसमें गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व जांच की गई इस अभियान के तहत स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की गई।


इस दौरान गर्भवती महिलाओं को फोलिक एसिड, आयरन फल व पौष्टिक आहार का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में मौजूद डॉ0 रिद्धिमा गौर ने बताया कि इस अभियान उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व जांच की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ उन्हें बेहतर परामर्श देना है। गर्भावस्था के दौरान प्रसव पूर्व चार जांच प्रसव के दौरान होने वाली जटिलताओं में कमी लाता है। उन्होंने बताया इस अभियान की सहायता से प्रसव के पहले ही संभावित जटिलता का पता चल जाता है। जिससे प्रसव के दौरान होने वाली जटिलता में काफी कमी भी आती है। अत्यधिक रक्तस्राव से महिला की जान जाने की संभावना सबसे अधिक होती है। प्रसव पूर्व जांच में यदि खून की कमी होती है तब ऐसी महिलाओं को आयरन की गोली के साथ पोषक पदार्थों के सेवन के विषय में सलाह भी दी जाती है। इस दिशा में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान प्रभावी रूप से सुदूर गांवों में रहने वाली महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रही है एवं इससे मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में भी अंकुश लगाने में सफलता मिल रही है। मौके पर डॉ0बीरेंद्र सिंह, डॉ0विकास अग्निहोत्री समेत स्टाफ नर्स रजनी चौधरी,सीएचसी में महिला विशेषज्ञ डाक्टर्स व अन्य कर्मी मौजूद रहे।


Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe