Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

इटावा: स्टेशन मास्टर की बड़ी लापरवाही, हो सकते हैं सस्पेंड।

 संवाददाता:एम.एस वर्मा इटावा ब्यूरो चीफ सोशल मीडिया प्रभारी, 6397329270


इटावा मुख्यालय से महज 8 किमी दूर स्तिथ उदी मोड़ रेलवे स्टेशन के डिप्टी अधीक्षक को रेलवे डिविजन आगरा ने आरोप पत्र थमा दिया है। बड़ी लापरवाही को लेकर यह आरोप पत्र दिया गया है। स्टेशन पर खड़ी ट्रेन का लोको पायलट हॉर्न बजाता रहा लेकिन अधीक्षक नींद आने की वजह से सोते ही रहे। आधा घंटे हॉर्न बजने के बाद उनकी नींद खुली तब जाकर हरा सिग्नल दिया गया तब जाकर ट्रेन अपने गंतव्य को रवाना हुई

यह मामला बीते तीन मई का है। इस घटनाक्रम की जब आगरा डिविजन को हुई तो रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया था। इटावा का उदी रेलवे स्टेशन आगरा मंडल डिविजन के अंतर्गत आता है। कहने को तो यह छोटा स्टेशन है, लेकिन मध्य प्रदेश, आगरा, झांसी को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण स्टेशन है।

अधीक्षक ने अपनी गलती भी स्वीकार की थी

स्टेशन अधीक्षक की इस बड़ी लापरवाही से कोई बड़ी अप्रिय घटना भी घटित हो सकती थी। इस मामले में डिप्टी स्टेशन अधीक्षक को आगरा रेलवे डिविजन अधिकारी ने नोटिस जारी किया था। जिसमें अधीक्षक ने अपनी गलती भी स्वीकार की थी। लेकिन अब विभाग की ओर से उनको चार्जशीट दी गई है।


ड्यूटी पर तैनात डिप्टी एसएस आधे घंटे तक सोते रहे

बता दें डेढ़ माह पूर्व तीन मई को सुबह तड़के उदी रेलवे स्टेशन पर पटना-कोटा एक्सप्रेस ट्रेन का लोको पायलट आगे बढ़ने के लिए ग्रीन सिग्लन मांग रहा था। लेकिन ड्यूटी पर तैनात डिप्टी एसएस को नींद आने के कारण आधा घंटे तक वह सोते रहे। मामले की जानकारी रेलवे के अधिकारियों को होने के बाद हड़कंप मच गया था।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सीनियर डिविजन ऑपरेशन आगरा मंडल ऋषिकेश मौर्य ने उनको हाल ही में चार्जशीट देकर एक माह के अंदर उसका जवाब मांगा है। जिसके बाद डिप्टी एसएस के विरुद्ध कोई बड़ी विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है।

डिप्टी स्टेशन मास्टर ने की थी बड़ी लापरवाही

घटना के समय ड्यूटी पर तैनात डिप्टी स्टेशन अधीक्षक दिलीप कुमार तैनात बताए जा रहे थे, हालांकि विभाग उनके नाम का खुलासा नहीं कर रहा था। जिस समय यह घटनाक्रम घटित हुआ उस वक्त किसी अन्य ट्रेन की उदी मोड़ रेलवे स्टेशन पर आवाजाही नही हुई। लेकिन डिप्टी स्टेशन मास्टर की इस बड़ी लापरवाही से कोई बड़ी अप्रिय घटना घटित होने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। आधा घंटे तक पटना कोटा एक्सप्रेस ट्रेन का हॉर्न बजाने के बाद स्टेशन मास्टर की आंख खुली उसके बाद उन्होंने ट्रेन को हरा सिग्नल देकर आगे के लिए रवाना किया।

घटना वाले दिन सुबह होते ही इस बात की जानकारी आगरा मंडल डीआरएम समेत अन्य अधिकारियों को होने के बाद रेलवे में हड़कंप मच गया। मिडिया के मामला संज्ञान में आने के बाद विभाग ने उस समय ड्यूटी पर तैनात लापरवाही करने वाले डिप्टी स्टेशन अधीक्षक को नोटिस दिया था। उसके बाद अब डिप्टी एसएस को आरोप पत्र दिया गया है। एक माह के अंदर लापरवाही करने के आरोपी स्टेशन अधीक्षक को अपना जवाब दाखिल करना है। जिसके आधार पर रेलवे विभाग इस लापरवाही को लेकर कार्रवाई कर सकता है।

आगरा डिविजन रेलवे जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया है कि, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक आगरा मंडल ऋषिकेश मौर्या ने इस प्रकरण का संज्ञान लेते हुए उदी मोड़ डिप्टी स्टेशन अधीक्षक को आरोप पत्र दिया है। आरोप पत्र मिलने के एक माह के अंदर उनको जवाब देना है। लापरवाही के आरोपी के जवाब के आधार पर विभाग कार्रवाई तय करेगा। फिलहाल क्या कार्रवाई की जायेगी यह बताना मुश्किल है।


Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe