Type Here to Get Search Results !
BREAKING

जसवंतनगर: ग्राम नगला राम सुंदर के 15 वर्षीय एक किशोर की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद स्वजनों का रोरोकर बुरा हाल है।

 संवाददाता: एम.एस वर्मा इटावा ब्यूरो चीफ सोशल मीडिया प्रभारी 


जसवंतनगर: ग्राम नगला राम सुंदर के 15 वर्षीय एक किशोर की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद स्वजनों का रोरोकर बुरा हाल है।

 उक्त ग्राम निवासी मानवेन्द्र सिंह भदौरिया उर्फ रिंकू हलवाई का 15 वर्षीय पुत्र प्रतीक भदौरिया रविवार शाम को अपने घर मे बिजली के बोर्ड में तार लगा रहा था। इसी दौरान करंट की चपेट में आ गया। पास ही खड़ी किशोर की मां मोहिनी भदौरिया ने करेंट की चपेट में आये पुत्र को हटाने लगी तो उन्हें भी करंट लगने से उन्होंने चीखपुकार शुरू की। उस के बाद शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे स्वजनों ने किशोर को तारो के बीच से हटाया। इस दौरान किशोर बुरी तरह से झुलस गया। आननफानन में स्वजन किशोर को कस्बा में निजी अस्पताल में इलाज को ले गए, जहां डॉक्टर ने हालत नाजुक बताकर भर्ती करने से मना कर दिया। इस लिए किशोर को सैफ़ई पीजीआई ले गए। लेकिन पीजीआई पहुंचने से पहले किशोर ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद मृतक किशोर मा समेत परिजनों का बुरा हाल है।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe