Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

खैरागढ़:समाज के विकास के लिए शिक्षा जरूरी : पद्मश्री फूलबासन


सशक्त होगी महिला तभी मजबूत होगा समाज*

*जीवन में सफलता चाहिए तो खुद को पहचान लो*

*गरीबी से लड़ना सीखा तो समाज ने भी सराहा*

*अगर आप अपने जीवन में सफल होना चाहते हैं तो आपको खुद को पहचानना और खुद से संवाद करना सीखना होगा*

खैरागढ़ : पद्मश्री फूलबासन यादव गुरुवार को मुड़ीपार पहुंचीं। फूलबासन यादव महिला सशक्तीकरण में अपनी अहम भूमिका के साथ महिलाओं के बीच जाकर उन्हें शिक्षा और रोजगार के विषय में जानकारी देकर उन्हे सशक्त बनाने के लिए कार्य कर रही हैं। इस विषय को लेकर फूलबासन यादव शैक्षिक प्रगतिशील मंच के आमंत्रण पर मुड़ीपार के महिला समूह को समस्ता भवन मे संबोधित करने पहुंची।


इस दौरान उन्होंने कहा कि समूह की महिलाओं को सशक्त और मजबूत बनाने के लिए सभी को शिक्षा एवं रोजगार से जोड़ना चाहिए और महिलाओं को भी समाज में आगे बढ़ाकर समाजिक गतिविधियों में सम्मिलित कर उन्हें सशक्त और मजबूत बनाने की आवश्यकता है। जब तक समाज में महिलओं कि सहभागिता नहीं होगी, तब तक कोई भी समाज विकास नहीं कर सकता। इसलिए प्रत्येक समाज को मातृशक्ति का सम्मान करते हुए समानता के साथ समाज में हिस्सेदारी देनी चाहिए।


महिला सशक्तिकरण एंव जागृति सम्मेलन के मुख्य अतिथि बन कर पहूँची फूलबासन बाई जब महिलाओं से भरी सभा को सम्बोधित कर रही थी तो पूरा सभा खामोश होकर उन्हें सुनने लगा था। भावुक होकर भी फूलबासन बाई महिलाओं को संघर्ष के लिए प्रेरित कर रही थी। गरीबी से लड़ना सीखा तो समाज ने भी सराहा। आज इस मुकाम तक पहूँचने में दृढं संकल्प व लड़ने का जज्बा सहायक बना। इन्होंने कहा कि महिलाओं को आर्थिक तरक्की के साथ साथ आत्मरक्षा पर भी ध्यान रखना होगा। महिलाओं की आर्थिक तरक्की से ही देश का विकास सम्भव है। पद्मश्री फुलबासन यादव ने महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने के लिए किया प्रेरित। इस अवसर पर डॉ अनुराधा वर्मा, हेमकल्याणी तोड़े, डॉ नागेश सिमकर, माँ बम्लेश्वरी महिला समूह डोंगरगांव ब्लॉक अध्यक्ष जनिया साहू, डोंगरगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष सावित्री वर्मा, नीतू साहू, रत्ना सेन, अनीता बर्मन, तरीका यादव, पुष्पा सिन्हा, विक्की सिन्हा, पारस साहू, लोकेश निषाद अन्य मौजूद थे. 


Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe