Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

इटावा:इटावा में निकाली गई बौद्ध भव्य शोभायात्रा

 संवाददाता: एम.एस वर्मा इटावा ब्यूरो चीफ,सोशल मीडिया प्रभारी 63973292700



इटावा में बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर भगवान गौतमबुद्ध की 2587वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर भरथना रोड स्थित लक्ष्मण वाटिका से विशाल भव्य बुद्ध शोभा यात्रा निकाली गई। विशाल भव्य बुद्ध शोभायात्रा शहर के जिस-जिस मार्ग से गुजरी उस मार्ग पर बुद्धम शरणम गच्छामि की ध्वनि ही सुनाई देती रही।

इस विशाल भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य, सपा नेता सर्वेश शाक्य ने संयुक्त रूप से पंचशील ध्वज से झंडी दिखाकर के किया। लक्ष्मण वाटिका से शुरू हुई। इस विशाल भव्य बुद्ध शोभा यात्रा का विभिन्न स्थानों पर सामाजिक लोगों ने स्वागत सत्कार भी किया।

भर्थना रोड़ स्थित लक्ष्मण वाटिका समारोह स्थल से शोभायात्रा प्रारंभ होकर भर्थना चौराहा, अशोक नगर, शास्त्री चौराहा, नौरंगाबाद चौराहा, नगरपालिका चौराहा, पुरबिया टोला, पक्का तालाब चौराहा, नुमाईश चौराहा होते हुए गौतम बुद्ध पार्क प्रदर्शनी पंडाल पर जाकर समाप्त हुई।

बैंडबाजों के साथ निकाली गई शोभायात्रा

"बुद्धम् शरणम् गच्छामि, धम्मम् शरणम् गच्छामि, संघम् शरणम् गच्छामि" व बैंड-बाजे की धुन से शहर का वातावरण बुद्धमय हो गया। शहर में कई स्थानों पर धम्म बंधुओं ने पुष्पवर्षा कर बौद्ध शोभा यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। पंकज कुशवाहा, रोहित शाक्य, नरेंद्र कुशवाहा, विनोद कुशवाहा, शशांक शाक्य ने बीएसए ऑफिस के पास पुष्प वर्षा कर बौद्ध शोभा यात्रा का स्वागत किया। बौद्ध शोभा यात्रा में धम्म बंधु 'बौद्ध धर्म की क्या पहचान गौतम बुद्ध अशोक महान', 'बौद्ध धर्म की क्या पहचान मानव-मानव एक समान' आदि के नारे लगाते हुए चल रहे थे।


कई तरह की झांकियों ने मोहा मन

बौद्ध शोभायात्रा में भगवान बुद्ध, माता महामाया, राजा शुद्धोधन, यशोधरा एवं राहुल, डॉ भीमराव अंबेडकर, सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य, चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान, सिद्धार्थ द्वारा हंस की रक्षा, ज्योतिबाफुले, सावित्री फुले, डाकू अंगुलिमाल की झांकियों ने लोगों के मन को मोह रहीं थीं। समस्त धम्म बंधुओं ने गौतम बुद्ध पार्क प्रदर्शनी पंडाल पहुंचकर अगरबत्ती और मोमबत्ती जलाकर विधिपूर्वक पूजन-अर्चन किया। बौद्ध गुरु ने संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी महात्मा बुद्ध के अनुयायी हैं। हमारा काम लोगों को जोड़ना है। महात्मा बुद्ध ने सपना देखा था कि सभी लोग एक साथ रहें। उन्होंने कहा था कि पशु-पक्षी आदि का समान अस्तित्व है। बौद्ध धर्म सबको जोड़ने का मार्ग है।


शोभायात्रा में यह लोग रहे शामिल

बुद्ध शोभायात्रा में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद/विधायक रघुराज शाक्य, सर्वेश शाक्य, अरविंद शाक्य, विक्रम बौद्ध, सूरज सिंह शाक्य, रोहित शाक्य, पंकज कुशवाहा, जितेंद्र शाक्य, सभासद महिपाल शाक्य, अविनाश कुशवाहा, विवेक शाक्य 'सोनू' (राष्ट्रीय अध्यक्ष बौद्ध आर्मी), चंद्रपाल शाक्या 'लारा', हेमंत शाक्य, रामकरन शाक्या, राधे श्याम शाक्य, अनिल शाक्य, नबाब कुशवाहा, अभिलाख सिंह शाक्य, नेत्रपाल शाक्य, रामकरन सिंह शाक्य, बदन सिंह बौद्ध विक्रम सिंह बौद्ध गोविंद शाक्य, राजेंद्र शाक्य, भारत सिंह शाक्य, धर्म नारायण शाक्य, रविकांत सिंह शाक्य अमरपाल सिंह, सुनील दत्त, प्रेम सिंह, अविनाश कुशवाहा,जितेंद्र शाक्य,जवाहर लाल शाक्य, अरविंद शाक्य, सूरज सिंह शाक्य, विवेक शाक्य, अजय शाक्य, सुभाष बौद्ध, बृजमोहन सिंह कुशवाहा, संजय कुशवाहा, चंद्रपाल शाक्य और मुकेश शाक्य सहित धम्म प्रेमी प्रमुख रूप से उपस्थित रहें।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe