Type Here to Get Search Results !
BREAKING

इटावा:इटावा लोकसभा की भरथना विधानसभा में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार लोकसभा क्षेत्र की संयुक्त विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित।

 संवाददाता:एम.एस वर्मा(6397329270)

                  जिला ब्यूरो चीफ 

                 मनोज कुमार(7409103606) जसवंत नगर 

                 


भारतीय जनता पार्टी जनपद इटावा के जिला अध्यक्ष संजीव राजपूत ने बताया कि* 5 मई को इटावा लोकसभा की भर्थना विधानसभा में लोकसभा इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज व मैनपुरी लोकसभा की संयुक्त विशाल जनसभा को पीएम नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे जिसमे विशाल जनसभा के माध्यम से लोकसभा इटावा से प्रत्याशी डॉ रामशंकर कठेरिया, मैनपुरी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह, कन्नौज लोकसभा से प्रत्याशी सुब्रत पाठक व फर्रुखाबाद लोकसभा से प्रत्याशी मुकेश राजपूत के समर्थन में जीत की अपील कर जनता जनार्दन से आशीर्वाद मांगेंगे । 


संजीव राजपूत ने कहा कि कन्नौज इटावा फर्रुखाबाद मैनपुरी लोकसभा के प्रभारी संयोजक एवं जिला पदाधिकारियों को, आम जनता की भागीदारी हो और लोकसभाओं के मतदाता उनको सुन सके, इसकी संपूर्ण तैयारी करनी है।


 *लोकसभा व इटावा जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य ने बताया कि* यह जनसभा 5 मई को इटावा-बिधूना मार्ग पर बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के नजदीक ढकपुरा नगरिया में प्रस्तावित है।

पीएम मोदी की जनसभा के स्थलीय निरीक्षण एवं जगह चिन्हित करने प्रत्याशी डॉ रामशंकर कठेरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत, जिला महामंत्री अन्नू गुप्ता, शिवाकांत चौधरी, जिला मंत्री रजत चौधरी, जितेंद्र गौड़, राहुल राजपूत, मुकेश यादव, मोहित दुबे सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें।


Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe