Type Here to Get Search Results !
BREAKING

इटावा:शांतिपूर्ण लोकसभा चुनाव संपन्न होनें पर व्यापार मंडल नें किया बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का अभिनंदन।

 संवाददाता: एमएस वर्मा, इटावा ब्यूरो चीफ,सोशल मीडिया प्रभारी उत्तर प्रदेश 6397329270



इटावा-जिले में शांतिपूर्वक लोकसभा चुनाव संपन्न होनें पर आज उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महानगर अध्यक्ष संजय कुमार वर्मा के नेतृत्व मे व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जिले के बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा का प्रतीक चिन्ह एंव शाल पहनाकर अभिनंदन किया, व्यापारी नेताओं ने कहा की चाक चौबंद पुलिस व्यवस्था से जिले मे शांति पूर्ण चुनाव संपन्न हुए हैं, जिस कारण व्यापारियों को व्यापार करने मे परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा, इस कारण व्यापारी समाज आभारी है,इस अवसर पर जिलाकोषाध्यक्ष कामिल कुरैशी, उपाध्यक्ष अशोक जाटव, हाजी शेख आफताब, महिला जिलाध्यक्ष अर्चना कुशवाहा, युवा जिलाध्यक्ष रियाज अब्बासी, उघोग मंच अध्यक्ष भारतेंद्र नाथ भारद्वाज, महिला जिलाकोषाध्यक्ष बर्षा दुबे, उपाध्यक्ष अर्चना अग्रवाल, महामंत्री रेनू शुक्ला, अली फैय्याज,शशि यादव आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।


Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe