Type Here to Get Search Results !
BREAKING

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव ने आज अपने सैकड़ो साथियों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

 

लखनऊ। 11 मई। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव प्रदीप सिंह बब्बू ने आज अपने सैकड़ो साथियों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। साथ ही उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रवक्ता जीशान हैदर लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका देते हुए भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया ।

उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की उपस्थिति में इन सभी नेताओं ने अपने कार्यकर्ता साथियों के साथ भाजपा का पट्टा पहन लिया।


प्रदीप सिंह बब्बू एवं जीशान हैदर के भाजपाई बन जाने के बाद लखनऊ लोकसभा क्षेत्र के साथ ही लखनऊ पूर्व विधानसभा क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव पर इसका असर जरूर दिखाई पड़ेगा।


Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe