Type Here to Get Search Results !
BREAKING

इटावा/जसवंतनगर:भीषण गर्मी का सामना करेगा जनमानस,टूटेगा पिछले कई वर्षों का रिकॉर्ड।

 संवाददाता: एम.एस वर्मा,इटावा ब्यूरो चीफ, सोशल मीडिया प्रभारी उत्तर प्रदेश 6397329270

    मनोज कुमार जसवंतनगर 7409103606



"46डिग्री तापमान,गर्म हवाओं के थपेड़ों से बुरा हाल"

हाय हाय ये गर्मी

जसवन्तनगर। आसमान से बरस रही आग से आम जन मानश के साथ पशु पक्षियों का भी जीना दूभर हो गया है। लगातार गर्म हवाओं के थपेड़े बदन झुलसा रहे है। जहां पिछले कुछ दिनों से10से12 किमी.की रफ़्तार से गर्म हवाएं दिन में चल रहीं हैं,वहीं बुधवार को ये हवाएं 8से 10 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से पूरे दिन चलती रहीं। तापमान लगातार सोमबार के दिन में अधिकतम 46 डिग्री तथा न्यूनतम 35 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।


आने वाले दिनो में तापमान और बढ़ने की संभावना जताई गई है शुक्रवार, शनिवार, रविवार के साथ सोमवार और भी गर्म रहेंगे। सोमबार को 46और शुक्रवार से सोमवार तक 47 से 48 डिग्री सेल्सियस तक तापमान बना रहने का अलर्ट जारी किया गया है।आसमानी आग से बचने के लिए लोग लिए घरों के अंदर रहें।

क्षेत्र में इस बार गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रही है। कुछ वर्ष पहले अधिकतम पारा 46 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। इस बार ये रिकॉर्ड शुक्रवार के बाद टूट जाएगा रविवार को पारा 47 से48 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

 जिला कृषि अधिकारी कुलदीप राणा ने बताया कि भीषण गर्मी के चलते किसान दोपहर के समय खलिहानों में काम करना बंद कर दें। सुबह और शाम फसलों की देखरेख करें। भिंडी, तोरई, लौकी, टमाटर की तुड़ाई ठंडे माहौल में करे । वहीं सब्जियों की फसलों में नमी बनाए रखने के लिए भी किसानों से अपील की गई है। भीषण गर्मी का असर मक्का की फसल पर तेजी से पड़ रहा है। किसान सुबह मक्का की सिंचाई करते हैं और मक्का सूखने लगती है। ऐसे में किसानों पर भीषण गर्मी ने मक्का की फसल की सिंचाई का भार अधिक डाल दिया है। हो सके तो देर शाम के बाद सिंचाई करें।


*सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अधीक्षक डॉ0 सुशील कुमार ने बताया कि गर्मी से बचने के लिए इन पर करें अमल*

घर से बाहर निकलें तो सूती कपड़ों से पूरे शरीर को ढ़क कर निकले।

 बाइक चलाते समय हेल्मेट और अँगोछे का प्रयोग करें

यात्रा के दौरान ताजा पानी बोतल में साथ रखें और समय समय पर पीते रहे।

बुजुर्गों की सेहत पर नजर बनाए रखें, बुजुर्गों को ओआरएस का घोल पिलाते रहे।

 घर से निकलें तो खूब पानी पी लें,दही मठ्ठे के साथ सतुआ का सेवन करें, तैलीय पदार्थ और जंक फूड खाने से परहेज़ करें।

सिर दर्द, बुखार,पेट दर्द,उल्टी दस्त हो तो तुरंत अस्पताल पहुंचे सभी सरकारी अस्पतालों में दवाइयों के साथ अच्छे चिकित्सक मौजूद हैं,अस्पताल आने में वाहन की समस्या होने पर108और102 एम्बुलेंस की सहायता ले सकते हो ये सरकार की तरफ से निशुल्क प्रदान की जाती है।

 नींबू पानी का इस्तेमाल करें।

 आंखों पर चश्मा लगाकर निकलें।

महिलाएं बच्चों को घरों में ही रखें।

बाजारों में आसमानी आग के तेवर दिखे 

आसमान से बरसती का आग का असर सोमबार को नगर के साथ ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों पर साफ दिखा।बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा। बाजारों में भी लोगों का आना जाना शाम 6 बजे के बाद नजर आया। गर्मी के चलते लोग सुबह 11 बजे से पहले और शाम 6 बजे के बाद ही आवश्यक कार्यों के लिए बाजार आ रहे हैं। गर्मी के तेवर इस कदर हैं कि एसी, कूलर भी काम नहीं कर रहे। पंखों से गर्म हवा आ रही है। रास्ते में आवागमन करने वाले लोग धूप से बचने के लिए पेड़ों की छांव तलाशते नजर आते हैं।।


Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe