Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

फतेहपुर:कांग्रेस जिला प्रभारी का बयान कहा डर के कारण विपक्ष के नेता हो रहे भाजपा में शामिल,फतेहपुर से जीतकर दिल्ली जायेगा गठबंधन का प्रत्याशी।

 संवाददाता:सुनील गुप्ता


यूपी के फतेहपुर जिले में पांचवे चरण में लोकसभा चुनाव के लिए 26 अप्रैल से नामंकन प्रक्रिया शुरू हो गई।फतेहपुर 49 लोकसभा सीट पर भाजपा ने सांसद/केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति और बसपा ने डॉक्टर मनीष पटेल को प्रत्याशी घोषित किया है।वही सपा कांग्रेस गठबंधन से सपा के खाते में सीट होने से अभी तक प्रत्याशी घोषित नही हुआ।लेकिन कांग्रेस हाई कमान ने गठबंधन सीट से जीत दिलाने के लिए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एजाज अहमद बॉक्सर को लोकसभा चुनाव प्रभारी बनाया है।

लोकसभा चुनाव प्रभारी नियुक्त होने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि सपा कांग्रेस गठबंधन से जो भी प्रत्याशी घोषित होगा।उसको भारी बहुमत से जीत दिलाकर दिल्ली भेजने का काम कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता करेंगे।

जिले में नेता और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाया है कि उनकी उपेक्षा की जा रही है के सवाल पर कहा कि जो भी कांग्रेस का नेता पदाधिकारी और कार्यकर्ता नाराज है।उन सभी के साथ बैठकर मतभेद को दूर किया जायेगा।उन्होंने बिना नाम लिए पार्टी के जिलाध्यक्ष और बहुत से नेता को लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने पर कहा कि भाजपा की सरकार में विपक्ष को खत्म करने के लिए ईडी और अन्य जांच एजेंसी के नाम पर परेशान किया जा रहा है।उसी डर के कारण कांग्रेस के नेता भाजपा में शामिल हो रहे है।

उन्होंने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी पर भाजपा के नेताओ ने पूरी ताकत लगा दिया था कि वह जेल चले जाएं लेकिन राहुल गांधी ने हिम्मत नही हारी और जनता के लिए खड़े है।



Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe