Type Here to Get Search Results !
BREAKING

कैमूर/बिहार:विहंगम योग संत समाज ने निकाली भव्य स्वर्वेद शोभा यात्रा

 संवाददाता:प्रिंस सिंह 



ब्रह्म विद्या विहंगम योग संत समाज द्वारा विश्व शांति व विश्व कल्याण को लेकर हिंदी नव वर्ष के उपलक्ष पर निकाली गई स्वर्वेद यात्रा बता दें कि विश्व शांति की कामना को लेकर स्वर्वेद शोभा यात्रा भभुआ नगर स्थित राजेन्द्र सरोवर से पटेल कॉलेज तक निकाली गई 


इस शोभायात्रा में शामिल लोगों ने कहा कि विहंगम योग ऋषि विद्या ज्ञान का वह श्रोत है जिसके ज्ञानार्जन के बाद संसारी पूजा पाठ की आवश्यकता तो नहीं रहती है लेकिन वास्तव में मनुष्य एक मानव की भूमिका में आ जाता है

स्वर्वेद महाग्रंथ की विशेषता है कि इसके वाचन, अनुशीलन मात्र से व्यक्ति ब्रह्म संसार से विमुख होकर अंदर की यात्रा का अनुभव सहज ही प्राप्त करता है , इस यात्रा के मुख्य भूमिका में अनुमंडल संयोजक सुमन सिंह, डॉ रामेश्वर सिंह, ब्रह्म विद्या विहंगम योग के सचिव प्रेमचंद जायसवाल, विनय पांडे बाकी भभुआ संत समाज के महिला व पुरुष काफी संख्या में शामिल हुए 

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe