Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

इटावा/जसवंतनगर:ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में पिता पुत्री की मौत।

 संवाददाता:एम.एस वर्मा(6397329270)

                 मनोज कुमार(7409103606)



 हादसे में पिता-पुत्री की मौत पत्नी, गंभीर रूप से घायल, मैनपुरी से औरैया जा रहे थे।

इटावा मैनपुरी से औरेया जा रहे बाइक सवार दंपती और उसकी पुत्री को ट्रैक्टर ट्रॉली ने रौंद दिया। हादसे में पिता-पुत्री की मौत हो गई। पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। थाना जसवंत नगर नेशनल हाईवे के पास स्तिथ जलपोखरा के सामने की घटना बताई जा रही है। ट्रैक्टर तेज रफ्तार से गलत दिशा से कच्ची ईंट लादकर आ रहा था। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों अस्पताल पहुंचाया।


अस्पताल में पिता की भी मौत हो गईं. 👆

शनिवार को गांव दिहुली थाना बरनाहल जिला मैनपुरी के रहने वाले 28 वर्षीय रियाजुद्दीन पुत्र जफरुद्दीन अपनी 25 वर्षीय पत्नी शमा बेग़म और तीन वर्षीय पुत्री गुनगुन को साथ लेकर औरेया जिले के अटसू के निकट अपनी ससुराल गाँव जुआ में जा रहे थे। जैसे ही बाइक से नेशनल हाईवे पर स्थित गाँव जमुना बाग के समीप जल पोखरा गाँव के सामने इटावा जाने वाले हाइवे मार्ग पर पहुँचे, वैसे ही इटावा से आगरा की तरफ रॉन्ग साइड पर कच्ची ईंट लादकर तेज रफ्तार से ट्रैक्टर ट्रॉली सहित ड्राइवर चला कर ले जा रहा था ट्रैक्टर ड्राइवर ने बाइक सवार पति पत्नी को तीन साल की वच्ची सहित रौंद दिया।


पत्नी गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

हादसे में पिता सहित पुत्री की मौत हो गई है और पत्नी शमा बेग़म घायल हो गई। जिन्हें मौके पर पहुंची पुलिस ने नेशनल हाईवे की एम्बुलेंस के माध्यम से तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टर ने रियाजुद्दीन व तीन वर्षीय बच्ची गुनगुन को मृत घोषित कर दिया और घायल शमा बेगम का इलाज किया जा रहा है। ट्रैक्टर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। ट्रॉली को पुलिस ने कब्जे में लिया।


Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe