Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

जसवंतनगर।भारत विकास परिषद की मुख्य शाखा के तत्वावधान में होली मिलन सामारोह एवं एवं दायित्य ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ।

 संवाददाता: मनोज कुमार (7409103606)


जसवंतनगर।भारत विकास परिषद की मुख्य शाखा के तत्वावधान में होली मिलन सामारोह एवं एवं दायित्य ग्रहण समारोह का आयोजन रविवार नगर के प्रभु मैरिज होम में किया गया जिसमे शाखा के नए अध्यक्ष के रूप में शिवकांत जैन तथा सचिव अनुभव यादव तथा वित्त सचिव के रुप से डॉ पुष्पेंद्र पुरवार ने शपथ ग्रहण की परिषद के प्रांतीय वरिष्ठ संरक्षक रमेश मल्होत्रा ने सभी नये पदाधिकारी को शपथ दिलाई। 

   विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय पदाधिकारी हरनारायण चतुर्वेदी ने इस अवसर पर कहा कि संगठन को समाज के लिए उपयोगी बनाने के लिए प्रत्येक सदस्य को अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण मनोयोग से करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत विकास परिषद सेवा कार्यों और आम जन के प्रति समर्पण और उनके सहयोग के लिए जाना जाता है। हर सदस्य को प्रतिदिन अपना कुछ समय निकालकर संगठन को देना चाहिए एवं उसके कार्यों में सहयोग और उन्हे बढ़ाने में।बढ़चढ़कर योगदान देना चाहिए।

       मुख्य अतिथि अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जसवंत नगर सत्यनारायण संखवार ने नव दायित्वग्रहण धारियों से आग्रह किया कि परिषद के कार्यो को वह सब मिलकर जन जन तक पहुचाये तथा सेवा कार्यों को नई ऊंचाइया प्रदान करे। इस कार्यक्रम में संगठन सचिव पद पर डॉ स्वराज श्रीवास्तव, महिला संयोजिका के रूप में रेनू कुशवाह ने भी शपथ ग्रहण की। 

    इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र धनगर ,पवन वर्मा, संयोजक सर्वेश गुप्ता, रामकुमार गुप्ता , श्याम किशोर गुप्ता, संजय गुप्ता, बटेश्वरी दयाल प्रजापति, आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मधुर श्रीवास्तव ने किया।



Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe