Type Here to Get Search Results !
BREAKING

इटावा:इटावा के आयुष बने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के मीडिया प्रेसीडेंट

 संवाददाता:एमएस वर्मा(6397329270)

                 मनोज कुमार(7409103606)



इटावा। इटावा के युवा छात्र आयुष कुमार को दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ का मीडिया प्रेसीडेंट नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर उनके शुभचिंतको व इष्ट मित्रों ने बधाई दी है। 

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष तुषार डेढा ने राम लाल आनंद कालेज के छात्र आयुष कुमार को आज दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के मीडिया प्रेसीडेंट का नियुक्ति पत्र सौंपा। आयुष इटावा जिले के निवासी है और दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र हैं।


 आयुष को मीडिया प्रेसीडेंट बनाये जाने पर विधायक जसवन्तनगर प्रतिनिधि ठाकुर अजेंद्र सिंह गौर, राम लाल आनंद कॉलेज छात्र संघ के कार्यकारिणी सदस्य नवीन यादव व रामलाल आनंद कालेज के छात्र आदित्य, अंश झा, आर्यन, बालमुकुंद, शशांक, सुमित, अग्रिम, गोवर्धन, राकेश, शिवम, मनमोहन, अभिषेक, अंकुर, हर्ष, प्रशांत यादव व इटावा जनपद के पत्रकार सर्वेन्द्र कुशवाह, सैफ तैमूरी, राजीव यादव, पंकज राठौर, आमीन भाई, राम नरेश पोरवाल, मनोज कुमार, ने हर्ष व्यक्त किया है।


Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe