Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

लखनऊ:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव तथा आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य श्री संजय सिंह ने की लखनऊ मैं मुलाक़ात।


समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश

19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ

         प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः12.04.2024

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव तथा आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य श्री संजय सिंह की मुलाकात समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में आज सायं हुई। श्री अखिलेश यादव के पीलीभीत में चुनावी जनसभा और सीतापुर में एक कार्यक्रम के बाद सीधे लखनऊ लौटने पर यह भेंट हुई। श्री संजय सिंह के साथ उनकी पत्नी श्रीमती अनीता सिंह भी थी।


    श्री अखिलेश यादव ने दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविन्द केजरीवाल की पत्नी-श्रीमती सुनीता केजरीवाल से फोन पर वार्ता की और उनका हालचाल भी जाना।


    श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। लोकतंत्र में यह तरीका अनैतिक है। सत्ता परिवर्तन तो होती रहती है। लेकिन जिस तरीके से श्री केजरीवाल और अन्य नेताओं के साथ उत्पीड़न हो रहा है और उन्हें तिहाड़ जेल में रखा गया है, यह उनका मनोबल तोड़ने की कोशिश है जिसमें भाजपा को सफलता मिलने वाली नहीं है।


    श्री संजय सिंह ने भरोसा दिलाया कि उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन को लोकतंत्र बचाने और तानाशाही खत्म करने के लिए अपना पूरा समर्थन और सहयोग देगी। श्री अखिलेश ने आम आदमी पार्टी के समर्थन के लिए धन्यवाद दिया है।

    समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में आयोजित प्रेसकांफ्रेंस में श्री अखिलेश यादव और श्री संजय सिंह ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव संविधान और लोकतंत्र बचाने का चुनाव है। विपक्ष के प्रति भाजपा उत्पीड़न का जो रवैया अपनाए है उसका करारा जवाब जनता देगी।

    श्री अखिलेश यादव ने कहा कि देश दुनिया की नज़र लोकसभा चुनाव 2024 पर है। चुने हुए राज्य प्रमुख के साथ अन्याय हो रहा है। संस्थाएं कमजोर की जा रही है। झूठे मुकदमे लगाकर नेता जेल भेजे जा रहे हैं। झारखण्ड के मुख्यमंत्री को जेल में रखा गया है। पुलिस डराकर भाजपा में शामिल करा रही है।

    श्री संजय सिंह ने संकट की घड़ी में समाजवादी पार्टी के समर्थन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह तानाशाह हुकूमत के खिलाफ लामबंद होने का मौका है। आप के सभी कार्यकर्ता, नेता समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को जिताने का काम करेंगे। संविधान, लोकतंत्र बचाने की लड़ाई में हम साथ-साथ हैं।

                  


Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe