Type Here to Get Search Results !
BREAKING

कासगंज:अमित शाम कासगंज में।

 संवाददाता:राजेश शर्मा


बाबूजी ने पिछडो के कल्याण और राम मंदिर के उद्धार के लिए कर दिया जीवन न्यौछावर-शाह

बोले राहुल बाबा झूठ फैलाने का काम बंद करो

कासगंज नगर के बारह पत्थर मेंदान में चुनावी जनसभा

भाजपा प्रत्याशी राजबीर सिंह को जिताने के लिए मांगा समर्थन


एउत्तर प्रदेश के एक एक कार्यकर्ता पर बाबूजी कल्याण सिंह का ऋणी है। बाबूजी के नेतृत्व में ही पहली बार प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनी।कल्याण सिंह पिछडों के कल्याण और राम जन्म भूमि के उद्धार के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर दिया। उक्त बात ग्रहमंत्री अमित शाह ने कासगंज नगर के बारह पत्थर मेंदान में एटा लोकसभा प्रत्याशी राजबीर सिंह राजू भैया की चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं। 


दरअसल ग्रह मंत्री अमित शाह 1:9 मिनट पर नगर के बारह पत्थर मेंदान में भाजपा के एटा लोकसभा प्रत्याशी राजवीर सिंह राजू भैया की चुनावी जनसभा में पहुंचे। उन्होंने भगवान वराह, चामुंडा मंदिर, शीतला देवी को याद करते हुए अपना संबोधन शुरू किया।उन्होंने दहाडते हुए कहाकि एक खेमा राम भक्तो पर गोली चलाने वालों का है, तो दूसरा खेमा राम मंदिर बनाने वालों का है।इसलिए आपको तय करना है, कार सेवको पर गोली चलाने वाली पार्टी सपा को वोट देना है


, या राममंदिर बनाने वालो को, में अखिलेश से पूछना चाहता हूं कि आपको राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण मिला था या नही? राहुल, सोनिया गांधी, मल्लिकाजुर्न खड़गे, अखिलेश , डिंपल यादव निमंत्रण मिला, लेकिन कोई अयोध्या नहीं गया, क्योंकि उन्हे मालूम है कार सेवको पर गोली चलवाई थी। मोदी की गारंटी है एससी, एसटी और का आरक्षण भाजपा कभी हटाने नही देगी। राहुल बाबा झूठ फैलाने का काम बंद करो, ओबीसी का आरक्षण छीनने का काम आपने किया है। मोदी ने जातिवाद और परिवार बाद को समाप्त करके गरीबों के कल्याण का यज्ञ चलाया है। हर वर्ग के लोगों को ऊपर उठाने का काम मोदी ने किया है।

नरेंद्र मोदी जी ने 80 करोड़ गरीबो को प्रति व्यक्ति प्रति माह पांच किलो अनाज फ्री आंफ कास्ट देने की शुरुआत की, और एटा वालों गारंटी से कह देता हूं तीसरी बार प्रधानमंत्री बना दो, 5 किलो अनाज 2029 तक मिलता रहेगा। उसको कोई रोकने वाला नही है। करोडों घरों में गैस का चूल्हा दिया, नल से जल दिया। 60 करोड़ लोगों का पांच लाख रुपये तक फ्री कास्ट इलाज देने का काम किया। अब तक मोदी जी ने तीन करोड़ लोगों को घर दे चुके हैं।

संबोधन- अमित शाह , ग्रह मंत्री,

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe