Type Here to Get Search Results !
BREAKING

इटावा/जसवंतनगर:जसवंतनगर में पुलिसकर्मियों ने थाना परिसर में खेली होली, ढोल-नगाड़े व डीजे पर अधिकारियों संग कांस्टेबलों ने भी लगाए ठुमके

 संवाददाता:एम.एस वर्मा (6397329270)

                 मनोज कुमार (7409103606)




जसवंतनगर थाना परिसर में पुलिसकर्मियों ने परंपरा के अनुसार मंगलवार को जहां पुलिस कर्मियों ने होली पर मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी को अंजाम दिया। पुलिस कर्मियों की मुस्तैदी के चलते क्षेत्र भर में होली शांति पूर्ण तरीके से मनी। मंगलवार को पुलिस की होली मनाई गई। 


पुलिस कर्मियों ने जमकर रंगों से होली खेली। पुलिस कर्मियों ने अधिकारियों के रंग गुलाल लगाया। होली की मस्ती में झूमते पुलिस कर्मी एक दूसरे को गले लगाकर होली की शुभकामनाएं भी दी। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने ढोल-नगाड़े व डीजे की धुन पर अपने अधिकारियों से संग कांस्टेबलों ने भी ठुमके लगाए यानी जमकर डांस किया और एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।


Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe