Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

इटावा: शिवपाल सिंह यादव का भाजपा पर हमला, बोले यूपी से हराएंगे तो देश से हो जाएगा सफाया।

 संवाददाता:एम.एस वर्मा (6397329270)

                 मनोज कुमार (7409103606)



इटावा में होली के मौके पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने देशवासियों को होली की बधाई दी है। मीडिया से बात करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि देश के लिए भ्रष्टाचार की जननी बन चुकी भारतीय जनता पार्टी को इंडिया गठबंधन हर हाल में हरा देगा।


सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह ने होली पर आम जन को शुभकामनाएं देने के साथ ही कार्यकर्ताओं प्रत्याशियों को चुनावी मंत्र का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि सपा से जो प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं और जो हो जाएंगे अब कोई बदलाव नहीं होगा।

कहा कि भारतीय जनता पार्टी को इस बार हराना है और नेताजी मुलायम सिंह यादव के संदेशों को लेकर कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ना है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के वादे झूठ हैं, सभी वादे खोखले निकले हैं। जनता सपा को हर हाल में जिताएगी ऐसा विश्वास बना हुआ है। जब सपा उत्तर प्रदेश से जीत कर निकलेगी तो देश से भाजपा हटेगी।

उन्होंने कहा कि प्रत्याशी जो घोषित हो चुके हैं वो सभी समाजवादियों की नीतियों को, नेताजी मुलायम सिंह यादव के विचारों को लेकर के जनता के बीच जाएं, जनता समाजवादी विचारों को और हमारे जो समाजवादी नेता रहे हैं। नेताजी से लेकर के लोहिया जी से लेकर के उनके विचारों पर चलकर के जनता पूरी तरह से समाजवादी पार्टी को वोट करेगी। खुद के बदायूं से चुनाव लड़ने के सवाल पर यादव ने कहा कि अभी तक तो हम ही चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन आगे देखेंगे जो पार्टी का और राष्ट्रीय नेतृत्व का निर्देश होगा उसको मानेंगे।

हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा से फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के चुनाव मैदान में उतरने के सवाल पर यादव ने कहा कि भाजपा के लोग किसको किस सीट से चुनाव मैदान में उतार रहे हैं यह हम सभी देख रहे हैं लेकिन इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों को जितना उनकी पार्टी और उनका पहला प्रयास है।


अब प्रो रामगोपाल के बयान पढ़िये

इटावा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो.रामगोपाल यादव ने होली के अवसर पर देशवासियों को होली की बधाई दी है। साथ ही केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने देशवासियों आह्वान करते हुए कहा है कि देशवासी दिल्ली की भ्रष्ट सरकार को प्रहलाद भक्त बन कर उखाड़ फेंकने का काम करें। प्रो रामगोपाल यादव ​​​​​​सोमवार को होली के अवसर पर सैफई स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।

उन्होंने कहा- देशवासी प्रह्लाद भक्त बनकर दिल्ली से लेकर यूपी तक की भ्रष्ट सत्ता को नष्ट करने के लिए आगे आए। भक्त प्रह्लाद ने जैसे होलिका को नष्ट कर दिया था, उसी तरह दिल्ली से लेकर यूपी तक सत्ता की बुराई फैली हुई है। उसे देशवासी भक्त प्रह्लाद की तरह एकजुट होकर के नष्ट कर दें।

उन्होंने कहा कि इस दफा होली पर उल्लास देखने को नहीं मिल रहा है क्योंकि लोगों के पास पैसा नहीं है उसकी बड़ी वजह हर किसी को भली भांति पता है, देश का सारा पैसा पूंजीपतियों के पास चला गया है और सरकार इन आरोपी पूंजीपतियों को बचाने में जुटी हुई है।


Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe