Type Here to Get Search Results !
BREAKING

बोकारो:मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

संवाददाता: विश्वकर्मा भारती 



श्रम विभाग बोकारो द्वारा कौशल विकास केंद्र में रंगोली बना छात्रों को किया जागरूक*

*■ चास नगर निगम द्वारा भी के.के.सिंह कालोनी/वार्ड क्षेत्र में चलाया गया कार्यक्रम*

*बोकारो :-* लोकसभा निर्वाचन 2024 को लेकर *स्वीप कोषांग के वरीय नोडल पदाधिकारी श्री सौरव कुमार भुवानिया* के निर्देशानुसार सभी विभागों द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है।  


गुरुवार को *श्रम प्रशिक्षण विभाग* द्वारा *चास के तेलगड़िया मोड़ एवं चंदनकियारी प्रखंड के बरमसिया स्थित कौशल विकास केंद्र* में छात्रों द्वारा रंगोली बनाकर मतदाता जागरूकता किया गया। छात्रों को अपने अभिभावकों एवं अपने आस -पास के लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करने को कहा गया। *बरमसिया/बोकारो स्थित केंद्र में अध्ययनरत छात्राओं* को मतदान के महत्व से अवगत कराया गया। वहीं, उन्हें मतदान करने एवं दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रतिज्ञा दिलाया गया। 

*चास नगर निगम* द्वारा के.के.सिंह कालोनी क्षेत्र/वार्ड क्षेत्र में मतदाताओं को जागरूक किया गया। *सहायक नगर आयुक्त श्रीमती प्रियंका कुमारी* के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। *मतदाताओं को मतदान करने के लिए शपथ दिलाई गई।*

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe