Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

छतरपुर /मध्यप्रदेश:फर्जी दस्तावेजो के सहारे रोजगार सहायक के पद पर कार्यरत कृष्ण चंद्र शर्मा

संवाददाता:जेएन द्विवेदी


फर्जी दस्तावेजो के सहारे रोजगार सहायक के पद पर कार्यरत कृष्ण चंद्र शर्मा!!*

*!! 👉छतरपुर जनपद की ग्राम पंचायत थरा में कूट रचित दस्तावेजों के आधार पर वर्षों से कर रहा नौकरी रोजगार सहायक कृष्ण चंद्र शर्मा!!*


*!! 👉राजनैतिक संरक्षण के चलते शिकायतों के बाबजूद फर्जी रोजगार सहायक कृष्ण चंद्र शर्मा पर अब तक नहीं हुई कोई कार्यवाही!!*


*!! 👉उप्र के मउरानीपुर के लुहारगांव भाट का है मूल निवासी हैं फर्जी रोजगार सहायक कृष्ण चंद्र शर्मा!!*


जनपद पंचायत छतरपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत थरा में फर्जी दस्तावेजो के आधार पर रोजगार सहायक बना कृष्ण चंद्र शर्मा हम आपको बता दें कि नियुक्त दिनांक 18.04.2011 से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ग्राम पंचायत थरा में रोजगार सहायक के पद पर कार्यरत कृष्ण चंद्र शर्मा पिता कुंदन लाल शर्मा जो कि उत्तर प्रदेश के लुहारगांव भाट का मूल निवासी हैं और मउरानीपुर में भी निजी मकान है फिर भी कूट रचित दस्तावेजों के आधार पर रोजगार सहायक के पद पर शासन के नियमों के विपरीत नौकरी कर रहे हैं


जबकि पूरे मामले में ग्राम पंचायत थरा के द्वारा पारित प्रस्ताव दिनांक 28.03.2010 में तत्कालीन सचिव द्वारा स्पष्ट लेख किया गया है कि उक्त कृष्ण चंद्र शर्मा ग्राम पंचायत थरा के मूल निवासी नहीं है और ना ही इनके पास जाब कार्ड है और ना ही मतदाता सूची में नाम है और ना ही राशन कार्ड है फिर भी नियमों के विपरीत जनपद पंचायत छतरपुर के तत्कालीन सीईओ एवं ग्राम पंचायत थरा की तत्कालीन सरपंच रन्नो देवी शर्मा की मिलीभगत से कूट रचित दस्तावेजों के आधार पर रोजगार सहायक के पद पर कृष्ण चंद्र शर्मा को नियुक्त दिलाने में कामयाब रही जो कि भ्रष्टाचार की परिधि में आता हैं पूरे मामले में ग्राम पंचायत थरा के लोगों ने कई बार जनपद पंचायत छतरपुर,कलेक्टर छतरपुर, जिला पंचायत छतरपुर, प्रभारी मंत्री मध्यप्रदेश शासन से शिकायत दर्ज कराई लेकिन पूरे मामले में आज दिनांक तक कार्यवाही नहीं होना आश्चर्य का विषय है अब मामला मीडिया में आने के बाद देखना होगा कि उक्त पूरे मामले में जिला पंचायत की स्वच्छ और ईमानदार छवि की सीईओ तपस्या परिहार क्या कार्यवाही करती है यह बडा सवाल है।।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe