Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

आलोट:कोटा चोमेला मेमू ट्रेन को रतलाम तक बढ़ाने के लिए दिया ज्ञापन

संवाददाता: डॉ सुनील चोपड़ा


आलोट। हाल ही में नई शुरु हुई कोटा से चौमहला मेमू ट्रेन को आगे रतलाम तक बढाने की मांग को लेकर रेलवे अप डाऊनर्स प्रोग्रेसिव वेलफेयर एसोसिएशन मध्यप्रदेश के तत्वावधान में सोमवार को कोटा मंडल के डीआरएम के नाम का एक ज्ञापन पत्र विक्रमगढ-आलोट रेलवे स्टेशन मास्टर को दिया है। 

     पत्र के माध्यम से बताया है कि कोटा से चौमहला के लिए चल रही मेमू ट्रेन गाडी नंबर 06648/06647 का शुभारंभ किया गया है, जिसे आगे रतलाम तक विक्रमगढ-आलोट, नागदा होकर बढाया जावे, क्योंकि कोटा-नागदा मेमू ट्रेन प्रतिदिन देरी से चल रही है। जिससे विभिन्न स्टेशन के काॅलेज विद्यार्थी, बैंक कर्मी, शिक्षकों, व्यापारियों का आना-जाना होता है। इसलिए कोटा-चौमहला ट्रेन मेमू को रतलाम तक बढाया जावे, क्योंकि आलोट से रतलाम के लिए सुबह 7 बजे से 3 बजे तक कोई ट्रेन भी नही है । मेमू के आगे बढाने से डेली अप डाऊनर्स के साथ ही यात्रीयों को भी सुविधा मिल सकेगी। 

    ज्ञापन देते समय एसोसिएशन के संभागीय अध्यक्ष पंकज सोनी, रोहित जांगड़े, अनिल पाटीदार, हरिओम पाटीदार, तोसिफ खान, निमिश शर्मा, अरविंद कुमार आदि मौजूद थे।


Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe