Type Here to Get Search Results !
BREAKING

इटावा/जसवंतनगर: एक दुकान पर मजदूरी करने घर से निकले युवक का शव बुधवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

संवाददाता:एम.एस वर्मा (6397329270)

                मनोज कुमार (7409103606)


                फोटो: मृतक

नगर के छिमारा मार्ग निवासी 20 वर्षीय शेखर यादव उर्फ टीआई पुत्र रणवीर सिंह उर्फ(टल्ला) उर्फ़ नीलू मंगलवार को हर दिन की तरह बाजार में स्थित एक दुकान पर मजदूरी करने गया हुआ था। वह देर रात तक घर न लौटा था। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने घर से कुछ दूरी पर खाली पड़ी भूमि पर स्थित बेरी के पेड़ पर युवक का शव लटका देखा।


उसके गले में मफरल का फंदा लगा हुआ था।ये ख़वर जंगल में आग की तरह फ़ैल गईं तो लोगों ने उसकी पहचान टी आई के रूप में की,घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

घटना को लेकर आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद मृतक युवक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 थाना प्रभारी कपिल दुबे ने बताया कि घटना की फोरेंसिक टीम द्वारा बारीकी से जांच की जा रही है उसके बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर सही जानकारी मिल सकेगी सभी रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe