*TTN24 नेशनल : देश प्रदेश की बड़ी खबरें...................*
ब्यूरो चीफ TTN 24 NEWS
➡लखनऊ, धार्मिक, ऐतिहासिक शहरों के विकास की तैयारी, धार्मिक शहरों के विकास के लिए 470 करोड़ के प्रस्ताव, अयोध्या, मथुरा और वाराणसी में कराए जाएंगे काम, 98 करोड़ रुपये से नए विकास कार्य कराए जाएंगे➡लखनऊ, SC के आदेशों के बावजूद अवैध निर्माण जारी, 8,030 अवैध इमारतें दर्ज, 70% हैं कमर्शियल, अब तक 910 मामलों में ही कार्रवाई हो सकी, कंपाउंडिंग शुल्क के नाम से अवैध को वैध किया, नोटिस,सीलिंग,ध्वस्तीकरण फाइलों तक सीमित, बुलडोजर कार्रवाई कुछ ही मामलों तक सीमित
➡लखनऊ, बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में होगी अहम बैठक, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी करेंगे अध्यक्षता, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह भी रहेंगे मौजूद, 2 बजे प्रदेश पदाधिकारियों के साथ होगी चर्चा, चुनावी अभियानों को लेकर बनेगी रणनीति, मोर्चा, प्रकोष्ठों को सौंपी जाएगी जिम्मेदारी
➡लखनऊ, अलीगंज अग्निकांड में 15 लोगों की मौत, अवैध बिल्डिंग ध्वस्त होगी- एलडीए कोर्ट, बिल्डिंग मालिक को 15 दिन समय दिया, बिल्डिंग गिराने के लिए 15 दिन का समय, बिल्डिंग नहीं गिराई तो होगा ध्वस्तीकरण, ध्वस्तीकरण का खर्च बिल्डिंग मालिक देगा
➡दिल्ली, गांधी नगर मार्केट में दिनदहाड़े लूट, फाइनेंस कारोबारी संजय के स्टाफ से लूट, लूटे गए बैग में करीब 17 लाख कैश था, घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हुई
➡बरेली, कोर्ट परिसर में डॉक्टर पति ने दिया तीन तलाक, पति मुस्तकीम बोला, मैं नहीं मानता UCC- पत्नी, केवल शरीयत को मानता है पति मुस्तकीम- पत्नी, एमडी की पढ़ाई, हॉस्पिटल खोलने के लिए डिमांड, पत्नी से दहेज में 1 करोड़ रुपये मांगने का आरोप, कैंट थाने में पति समेत 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज, 5 नवम्बर 2019 को हुई थी मुस्तकीम संग शादी
➡आजमगढ़, आवारा कुत्तों के झुंड का बच्ची पर हमला, कुत्तों ने बुरी तरह नोंचा, बच्ची गंभीर घायल, परिजनों और ग्रामीणों ने किसी तरह बचाया, लंबे समय से हिंसक कुत्तों का आतंक- ग्रामीण, जीयनपुर थाना के अंजान शहीद गांव की घटना
➡पीलीभीत, अपहरण के बाद किशोरी से दुष्कर्म की वारदात, कार सवार युवक ने परिजनों संग किया अपहरण, किशोरी को लेकर फरार हुए आधा दर्जन आरोपी, किशोरी की मां ने आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया, SP के आदेश पर 6 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज, थाना हजारा क्षेत्र के एक गांव का मामला
➡गाजियाबाद, गाजियाबाद में 7 साल की बच्ची से हैवानियत, अपहरण कर गैंगरेप के बाद बेरहमी से हत्या, गैंगरेप के बाद सिर में रॉड मारकर की हत्या, निर्माणाधीन मॉल में शव मिलने से सनसनी, शक के आधार पर 4 लोग हिरासत में लिए गए, अपहरण, गैंगरेप, मर्डर, POCSO एक्ट में FIR दर्ज, नंदग्राम के राजनगर एक्सटेंशन में मिला था शव
➡पीलीभीत, सुतिया नाला में डूबे युवक का शव बरामद, पीएसी की फ्लड यूनिट, गोताखोरों ने ढूंढा, करीब 36 घंटे बाद युवक का शव बरामद, ट्रांस शारदा क्षेत्र के बाजार घाट बैल्हा की घटना
➡इटावा, दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पुलिस ने ढाई घंटे में आरोपी को किया अरेस्ट, 8 वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी रामनिवास से तमंचा, कारतूस बरामद, इटावा के थाना ऊसराहार पुलिस ने की कार्रवाई
➡बरेली, श्रीराम फाइनेंस कंपनी से धोखाधड़ी मामला, धोखाधड़ी करने वाला कर्मचारी गिरफ्तार, 39 बाइकों की रकम में किया था बंदरबांट, चंद्रभानु फर्जी कागजों से रकम हड़पता था, कंपनी के रीजनल हेड ने कराई थी FIR दर्ज, किला थाना पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट
➡अलीगढ़, YEIDA ने 300 करोड़ की जमीन कराई कब्जामुक्त, 8 हेक्टेयर भूमि पर बनी अवैध कॉलोनियां ध्वस्त, हरित वाटिका समेत 6 अवैध कॉलोनियां ध्वस्त, टप्पल के मरोरगढ़ी, गोरौला के आसपास कार्रवाई
➡प्रयागराज, यूपी में कई न्यायिक अफसरों को नई तैनाती, चंद्र मणि मिश्रा अपर जिला जज गोरखपुर, प्रतीक्षा नागर अपर जिला जज गोरखपुर बनीं, पवन कुमार शुक्ला अपर जिला जज अंबेडकरनगर, नरेंद्र कुमार पांडे प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट बुलंदशहर, बृजेश मणि त्रिपाठी प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट देवरिया, राजेश परासर अपर जिला जज मथुरा कोर्ट, अजय पाल सिंह द्वितीय अपर जिला जज मथुरा
➡आगरा, सीवर, वाटर लाइन लीकेज से धंसी सड़क, नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने मांगी रिपोर्ट, जलकल विभाग से एक सप्ताह में मांगी सर्वे रिपोर्ट, कर्मयोगी कमला नगर का किया निरीक्षण, बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड लगाने के दिए निर्देश
➡संभल, संदिग्ध हालत में 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, परिजनों ने कहा- कीड़े के काटने से मौत, सूचना पर पहुंची पुलिस पड़ताल में जुटी, कैला देवी थाना चंदनकटी मोजा का मामला
➡मथुरा, अपहरण-लूट का वांछित अपराधी गिरफ्तार, ओमप्रकाश उर्फ भूरा घायल होकर गिरफ्तार, यमुना एक्सप्रेसवे पर मुठभेड़ में गिरफ्तार, कब्जे से तमंचा, बिना नंबर की बाइक बरामद, रेप, छेड़छाड़, लूट, किडनैप सहित 9 केस दर्ज, बलदेव, महावन पुलिस-स्वाट की संयुक्त कार्रवाई
➡आगरा, खरीदार ने 19,500 का लहंगा पार किया, सुहाग साड़ी सेंटर से महंगा लहंगा चोरी, ऑटो से आए संदिग्ध लोग कैमरे में कैद, पुलिस ने मामले में दर्ज किया मुकदमा, आगरा के एत्माददौला थाना क्षेत्र का मामला
➡बदायूं, बदायूं में बेटा ही बना पिता का हत्यारा, दोस्त के साथ मिलकर पिता की हत्या की, कुल्हाड़ी से गला काटकर उतारा मौत के घाट, 60 वर्षीय राधेलाल की हत्या, आरोपी फरार, रुपयों के विवाद में अपने पिता को मार डाला, बेटा ऐवरन और साथी राकेश हत्या कर फरार, बिनावर के गांव ब्यौर में हत्या से सनसनी
➡संभल, गंगा एक्सप्रेस वे किनारे जमीनों का होगा सत्यापन, राजस्व विभाग करेगा सरकारी जमीनों का सत्यापन, लेखपाल करेंगे सरकारी भूमि का सत्यापन- डीएम, फर्जी पट्टों का मामला निकलने पर डीएम सख्त
➡इटावा, मंदिर, आश्रम में बकरे की बलि की सूचना से हड़कंप, दो लोग पूछताछ के लिए CO सिटी कार्यालय लाए गए, आश्रम की अध्यक्ष रजनी दिवाकर से भी हुई पूछताछ, पूजा की अनुमति थी, बलि की नहीं- आश्रम अध्यक्ष, सिटी मजिस्ट्रेट ने भी जानकारी ली, तहकीकात जारी, काजी पंप स्थित संत गाडगे मंदिर, आश्रम का मामला
➡बागपत, जमीन से टूटे खंभे में भी दौड़ रहा करंट, युवक ने टूटे खंभे से बल्ब, पंखा चलाया, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप, बारिश के मौसम में खतरे की आशंका, शहर कोतवाली क्षेत्र के कस्बे की घटना
➡मथुरा, हत्या के प्रयास में फरार बदमाश गिरफ्तार, मुठभेड़ में घायल होकर बदमाश गिरफ्तार, गोविंद नगर पुलिस, स्वाट टीम की कार्रवाई, बदमाश पर एक दर्जन से अधिक केस दर्ज, गोविंद नगर क्षेत्र के गऊघाट में हुई मुठभेड़
➡बरेली, 530 लीटर अवैध कच्ची शराब नष्ट की गई, 57 आबकारी केस से संबंधित शराब नष्ट, एसडीएम, सीओ की मौजूदगी में कार्रवाई, शीशगढ़ थाना परिसर के पास नष्ट कराई गई
➡दतिया, नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का पुलिस पर पथराव, SP-ASP समेत 6 घायल, हाईवे पर लगा लंबा जाम, नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिला तो बवाल, NH-44 जाम कर पुलिस पर पथराव की घटना, बाजारों को बंद कराया, शहर का माहौल बिगड़ा, दतिया पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े, खुद SP मयूर खंडेलवाल, ASP को चोटें आईं, विधानसभा उपचुनाव का टिकट नहीं मिलने पर बवाल
➡तेलंगाना, रेप पीड़िता, उसकी मां और दादी की हत्या, फिर खुद की पत्नी और 2 बच्चों की भी हत्या, रंगारेड्डी में पोक्सो एक्ट का आरोपी हत्यारा, जमानत पर बाहर आने के बाद 6 लोगों को मारा, आत्महत्या की बात कहने के बाद आरोपी फरार
➡रायबरेली, संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत, ससुराल वालों ने की दहेज हत्या- परिजन, 2025 में विमलेश-अरविंद की शादी हुई थी, जहरीला पदार्थ खाने से मौत की आशंका, रायबरेली जिला अस्पताल में तोड़ा दम, अमेठी के जायस थाना क्षेत्र का मामला
➡अमरोहा, जिलाबदर अपराधियों पर पुलिस का एक्शन, हसनपुर के गांव दयावली खालसा में मुनादी, पुलिस ने डुगडुगी पिटवाकर मुनादी कराई, तीन अपराधी 6 माह के लिए जिलाबदर, अपराधी अनीश, विक्रम, धर्मवीर जिलाबदर
➡दिल्ली, Flipkart और Myntra का डिस्काउंट खेल, 3000 करोड़ का खेल, जांच की मांग उठी, 33 चहेतों को फायदा पहुंचाने का आरोप, फोरम फॉर इंटरनेट रिटेलर्स ने शिकायत की, फ्लिपकार्ट ने 33 चुनिंदा सेलर्स को लाभ पहुंचाया, भारी डिस्काउंट देकर लाभ पहुंचाने का आरोप, FIRST ने CCI में शिकायत दर्ज कराई, 3000 करोड़ का "सब्सिडी पूल" बनाने का दावा
➡मथुरा, वांटेड शातिर साइबर ठग शमीम फरार, शमीम पर दो दर्जन से अधिक केस दर्ज, मिनी जामताड़ा देवसेरस का है रहने वाला, गैंग का मुख्य सरगना बताया जा रहा शमीम, गोवर्धन थाने से वांछित है शातिर साइबर ठग
➡देहरादून, मसूरी रोड पर खाई में गिरी स्कूटी, एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन, युवक को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया, गंभीर हालत में रोहित अस्पताल में भर्ती
➡गोरखपुर, पूजा, अर्चना कर सीएम का जनता दर्शन, दूर-दूर से समस्या लेकर पहुंचे कई लोग, CM ने एक एक कर सुनी सभी की समस्याएं, सीएम ने त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश, अधिकारी तत्काल निस्तारण करें- सीएम, गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन कार्यक्रम
➡देहरादून, LUCC चिटफंड घोटाले में CBI का एक्शन, 800 करोड़ रुपये के घोटाले में चार्जशीट, 18 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, BUDS एक्ट की विशेष कोर्ट में चार्जशीट पेश, 1 लाख से ज्यादा निवेशकों के 800 करोड़, 400 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी का आरोप, पोंजी स्कीम चलाकर निवेशकों को ठगा गया, नए निवेशकों से लेकर पुराने निवेशकों को रकम दी, मुख्य आरोपी समीर अग्रवाल मास्टरमाइंड, समीर अग्रवाल पत्नी सानिया देश से फरार हैं, CBI ने आरोपियों की 39 संपत्तियों की पहचान की, जिनमें से 29 संपत्तियां अटैच की जा चुकी, मामले में 7 आरोपी पहले से ही गिरफ्तार
➡हरिद्वार, मिर्जापुर में तालाब में डूबा किशोर, खानपुर में SDRF ने किया शव बरामद, नहाते समय किशोर तालाब में डूबा था
➡देहरादून, SIR के दूसरे चरण में लगेगा विशेष कैंप, ERO/AERO लगाएंगे सुनवाई के विशेष कैंप, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बैठक की, मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों के साथ बैठक, दावे, आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा
➡देहरादून, सीएम पुष्कर सिंह धामी का कार्यक्रम, सुबह 11.30 बजे सहसपुर में रहेंगे सीएम, जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम, 4 बजे लोक संवर्धन पर्व में शामिल होंगे CM, परेड ग्राउंड में आयोजित किया गया है कार्यक्रम
➡बरेली, दो साइबर ठगों को पुलिस ने किया अरेस्ट, ऑनलाइन गेम के बहाने धोखाधड़ी करते थे, सुभाष नगर और हाफिजगंज क्षेत्र से अरेस्ट, दोनों ने लाखों रुपये की साइबर ठगी की
➡कानपुर देहात, गहरे गड्ढे में ट्रैक्टर गिरने से चालक की मौत, सड़क चौड़ीकरण के दौरान किया गया था गड्ढा, कई घंटों तलाश की बाद बरामद किया गया शव, भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र गुरगांव के पास हादसा
➡अयोध्या, नृपेंद्र मिश्रा पहुंचे अयोध्या, राम धन गबन को बताया कलंक, राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष हैं नृपेंद्र, दोषियों पर कार्रवाई होगी - नृपेंद्र मिश्रा, जो दोषी होंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा- नृपेंद्र
➡ललितपुर, एक दर्जन दबंगों ने युवक को पीटा, सरेआम हाईवे पर जमकर पीटा गया, घंटों चलता रहा हाई वोल्टेज ड्रामा, NH-44 के कैलागुवा ब्रिज का मामला
➡बरेली, कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तराखंड बॉर्डर पर मीटिंग, दोनों प्रदेश के पुलिस अधिकारियों में बनी सहमति, बैठक में डीजे के ऊंचाई 12 फीट तय की गई, बहेड़ी थाना क्षेत्र के उत्तराखंड बॉर्डर पर हुई बैठक
➡ललितपुर, ललितपुर में कृषि विभाग की कार्रवाई, मुफ्त वितरण होने वाली मूंगफली किट बरामद, कालाबाजारी करने वाले के घर सैकड़ों बोरी मिली, ब्लैक मार्केटिंग के लिए रखी थी मुंगफली किट, शहर क्षेत्र के रावतयाना में अधिकारियों का छापा
➡ग्रेटर नोएडा, दादरी पुलिस और बदमाश में मुठभेड़, 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, लिफ्ट देकर लूटपाट करता था अशोक, जवाबी फायरिंग में अशोक को गोली लगी, अशोक पर पहले से गंभीर धाराओं में केस
➡दिल्ली, लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी, कॉलर ने मुंबई पुलिस को फोन कर दी धमकी, मुंबई पुलिस ने दिल्ली पुलिस को सूचना दी
➡रुद्रप्रयाग, रेलवे के बैचिंग प्लांट में लगी आग, नगरासू-घोलतीर क्षेत्र में अफरा-तफरी, दमकल गाड़ियों ने आग पर पाया काबू, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं.
