Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

श्रीगंगानगर: न्यूजीलैंड से शादी करने आया NRI, नाबालिग से किया रेप:पुलिस घर पहुंची तो रुक गई तैयारियां; अब तक 20 गिरफ्तार

 न्यूजीलैंड से शादी करने आया NRI, नाबालिग से किया रेप:पुलिस घर पहुंची तो रुक गई तैयारियां; अब तक 20 गिरफ्तार


ब्यूरो रिपोर्ट TTN 24 NEWS 

श्रीगंगानगर

श्रीगंगानगर में घर से गुस्से में निकली 13 साल की बच्ची ने रास्ते में जिस ऑटो ड्राइवर से मदद मांगी, उसी ने होटल में बेच दिया। पांच दिन तक अलग-अलग ठिकानों पर बच्ची का रेप किया गया। रिश्ता तय होने के बाद डेढ़ महीने पहले न्यूजीलैंड से भारत लौटे NRI ने भी दुष्कर्म किया। 8 जुलाई को पुलिस ने शादी के 6 दिन पहले आरोपी को घर से पकड़ लिया। घटना के बाद शादी की तैयारियां रुक गई है और परिवार सदमे में है। मामले में पुलिस अब तक 20 लोगों को पकड़ चुकी है। तीन होटलों को भी तोड़ चुकी है।


श्रीगंगानगर में 13 साल की नाबालिग से हुए गैंगरेप मामले में 1 जुलाई को सुबह 3 बजे पुलिस व प्रशासन ने कार्रवाई की और होटल खुंगर, जॉय इन तथा होटल सफायर को ध्वस्त कर दिया गया।

श्रीगंगानगर में 13 साल की नाबालिग से हुए गैंगरेप मामले में 1 जुलाई को सुबह 3 बजे पुलिस व प्रशासन ने कार्रवाई की और होटल खुंगर, जॉय इन तथा होटल सफायर को ध्वस्त कर दिया गया।

पहले समझे … क्या है पूरा मामला


18 जून को बच्ची मामूली बात पर गुस्से में घर से निकली थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला, जिसके बाद परिवार ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।

जांच के दौरान सामने आया कि रास्ता भटकने पर लड़की ने एक स्थानीय ई-रिक्शा ड्राइवर से घर पहुंचाने में मदद मांगी थी। आरोप है कि उसे घर छोड़ने के बजाय ड्राइवर उसे एक होटल में ले गया।

पुलिस जांच के अनुसार, बच्ची को एक होटल में ले जाया गया, जहां कथित तौर पर उसे पैसों के बदले दूसरे लोगों के हवाले किया गया। जांच में होटल जॉय इन सहित कई ठिकानों के नाम सामने आए। पीड़िता के अनुसार, उसको करीब पांच दिनों तक अलग-अलग स्थानों पर रखा गया।

इस दौरान उसे शहर के कम से कम चार अलग-अलग ठिकानों और होटलों में ले जाया गया। 18 से 22 जून के बीच नाबालिग लड़की के साथ तीन अलग-अलग होटलों में यौन शोषण करने का आरोप है। इनमें सुखाड़िया मार्ग स्थित होटल जॉय इन, रविंद्र पथ स्थित होटल ड्रीम इन और मोटर मार्किट स्थित होटल स्फायर इन शामिल हैं।

एसपी हरी शंकर ने कहा कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एसपी हरी शंकर ने कहा कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

न्यूजीलैंड में रहता था, शादी के लिए आया था भारत


गिरफ्तार युवक 25 साल का है और न्यूजीलैंड में रहता था। उसने वहां स्थायी निवास यानी पीआर भी हासिल कर रखी थी। न्यूजीलैंड में रहता था और करीब डेढ़ महीने पहले ही अपनी शादी के लिए घर लौटा था। परिवार वालों ने लड़की दिखाकर उसका रिश्ता पक्का किया था और आगामी 14 जुलाई को उसकी शादी तय की थी।


महिला अपराध अनुसंधान सेल के प्रभारी व जांच अधिकारी आरपीएस (RPS) कैलाशदान देथा ने आरोपी अमनदीप को बच्ची का शोषण करने का दोषी पाए जाने पर 8 जुलाई की देर शाम को बापर्दा (चेहरा ढककर) गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को उसे बापर्दा ही अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत (जेल) में भेज दिया गया है।


पुलिस जब आरोपी को गिरफ्तार करने उसके घर पहुंची, तब घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। परिवार के लोगों को इस घटना की जानकारी मिलने के बाद सदमा लगा और शादी की तैयारियां बीच में ही रुक गईं।


आरोपियों की जेल में होगी शिनाख्त परेड, अब तक 20 गिरफ्तार


जांच अधिकारी आरपीएस कैलाशदान देथा ने बताया - इस मामले में NRI सहित अब तक कुल 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अभी भी कई आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।


बुधवार को बापर्दा गिरफ्तार किए गए NRI के अलावा, 5 जुलाई को गिरफ्तार किए गए अन्य तीन आरोपियों को भी बापर्दा न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इन चारों आरोपियों की जेल में शिनाख्त परेड करवाई जानी है।


व्हाट्सएप के जरिए संपर्क करने के आरोप


जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी कथित तौर पर मोबाइल और व्हाट्सएप के जरिए लोगों से संपर्क करता था। पुलिस के मुताबिक, कुछ अन्य होटल संचालकों और लोगों की भूमिका भी जांच के घेरे में आई है। उन पर इस पूरे मामले में साथ देने और आर्थिक फायदा उठाने के आरोप हैं।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe