Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

जयपुर: भारत में जासूसी के लिए ISI से फंडिंग लेकर पहुंचाता था पैसा, अब राजस्थान CID के हत्थे चढ़ा एजेंट

 संवाददाता हितेश कुमार जोशी


भारत में जासूसी के लिए ISI से फंडिंग लेकर पहुंचाता था पैसा, अब राजस्थान CID के हत्थे चढ़ा एजेंट

राजस्थान की सीआईडी इंटेलिजेंस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े एक फंडिंग एजेंट को गिरफ्तार किया है. आरोपी जासूसों को आईएसआई की तरफ से भेजी गई रकम पहुंचाता थाराजस्थान पुलिस की सीआईडी इंटेलिजेंस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े एक बड़े फंडिंग नेटवर्क का खुलासा करते हुए उसके कथित फंडिंग एजेंट को गिरफ्तार किया है जांच एजेंसी का दावा है कि आरोपी भारत में जासूसी करने वाले लोगों तक आईएसआई की तरफ से भेजी गई रकम पहुंचाने का काम करता था सीआईडी इंटेलिजेंस के एडीजी प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई जनवरी 2026 में दर्ज एक जासूसी मामले की जांच के दौरान सामने आए अहम सुरागों के आधार पर की गई उस मामले में जैसलमेर के रहने वाले झबरा राम और असम के डिब्रूगढ़ एयरफोर्स स्टेशन पर एमटीएस के पद पर तैनात सुमित कुमार को गिरफ्तार किया गया था दोनों पर भारतीय सेना से जुड़ी गोपनीय जानकारियां पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के हैंडलरों तक पहुंचाने का आरोप है

उनके मुताबिक जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि दोनों आरोपियों को जासूसी के बदले मिलने वाला पैसा महाराष्ट्र के औरंगाबाद निवासी 41 वर्षीय रफीक चांद शेख के जरिए पहुंचाया जाता था इसके बाद सीआईडी (इंटेलिजेंस) ने रफीक से पूछताछ की, जिसमें कई अहम खुलासे हुएपूछताछ में सामने आया कि रफीक पिछले करीब चार साल से ISI के एक हैंडलर के संपर्क में था. सोशल मीडिया के जरिए उसकी पहचान हुई थी जांच एजेंसी के मुताबिक, हैंडलर के कहने पर उसने अपने नाम के अलावा दूसरे लोगों के नाम से भी कई बैंक खाते खुलवाए और उन्हीं खातों के जरिए जासूसी नेटवर्क से जुड़े लोगों तक पैसे पहुंचाता रहा जांच में पर्याप्त सबूत मिलने के बाद सीआईडी (इंटेलिजेंस) ने 30 जून 2026 को रफीक चांद शेख को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल उससे पूछताछ जारी है. सीआईडी (इंटेलिजेंस) का कहना है कि यह मामला सिर्फ एक व्यक्ति तक सीमित नहीं है. अब इस पूरे फंडिंग नेटवर्क, इससे जुड़े अन्य लोगों और पैसों के लेन-देन की गहराई से जांच की जा रही है एजेंसी यह भी पता लगा रही है कि इस नेटवर्क के जरिए और किन लोगों तक रकम पहुंचाई गई राजस्थान पुलिस का कहना है कि देश की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की देश विरोधी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे नेटवर्क के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe