*Etawah News: शोहदाए कर्बला की याद में हुसैनी लंगर का आयोजन, सर्वधर्म सौहार्द का दिया संदेश*
रिपोर्ट एम एस वर्मा, मनोज कुमार TTN 24 NEWS
इटावा। शहर के नुमाइश पंडाल के समीप स्थित वाइस ख़्वाजा परिसर में पीर मौलाना चमने मोहिउद्दीन कादरी साहब के नेतृत्व में शोहदाए कर्बला और हज़रत इमाम हुसैन व उनके 72 साथियों (शहीदाने कर्बला) की याद में हुसैनी लंगर का आयोजन श्रद्धा, अकीदत और अदब के साथ संपन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ नज़्र-ओ-नियाज़, दरूद शरीफ और फ़ातिहा से हुआ। इसके पश्चात खलीफा मुबीन अहमद कादरी साहब के हाथों श्रद्धालुओं को शरबत वितरित किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने लंगर में शामिल होकर शहीदाने कर्बला को ख़िराज-ए-अकीदत पेश किया।
इस अवसर पर पीर मौलाना चमने मोहिउद्दीन कादरी साहब ने अपने संबोधन में कहा कि हज़रत इमाम हुसैन ने कर्बला में अपने परिवार और साथियों के साथ जो महान कुर्बानी दी, वह इंसानियत, सत्य, न्याय और दीन-ए-इस्लाम की हिफाज़त के लिए थी। उनकी शहादत पूरी दुनिया के लिए सब्र, हिम्मत, इंसाफ और कुर्बानी का अमर संदेश है।
कार्यक्रम का उद्घाटन समाजवादी पार्टी के पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी सर्वेश शाक्य ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि हज़रत इमाम हुसैन की शिक्षाएं समाज में भाईचारे, इंसाफ और मानवता का संदेश देती हैं तथा उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज में प्रेम और सौहार्द को मजबूत करना चाहिए।इस अवसर पर अंसारी समाज के अध्यक्ष अतिकुर्रहमान अंसारी, अफसर पहलवान (टायर वाले), ज़ुबैर कादरी राजा, गोलू, समीर कादरी, मुहीउद्दीन, फैज़ कादरी, मंसूरी समाज के जिलाध्यक्ष हाजी गुड्डू मंसूरी, आनंद कुमार जैकी, सपा नेता अखलेश वर्मा, वंटी मंसूरी, लल्लू वारिसी, व्यापार मंडल से धर्मेंद्र जैन, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अर्चना कुशवाह, रंजीत कुशवाहा, अंजू यादव, पत्रकार इक़बाल कुरैशी, मोहम्मद शाहिद, ज़ाहिद अंसारी, 'इटावा की आवाज़' के यूपी हेड अशरफ खान, इरशाद खान सहित विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक संगठनों के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

