ललितपुर यूपी से संवाददाता पूजा कश्यप
ललितपुर: मे नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश
ललितपुर, के थाना पूराकलां पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
पुलिस के अनुसार थाना पूराकलां में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 97/2026, धारा 65(1)/351(3) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत वांछित अभियुक्त शिवम अहिरवार (21 वर्ष), पुत्र श्यामलाल अहिरवार, निवासी ग्राम धमना, थाना पूराकलां, जनपद ललितपुर को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायिक अभिरक्षा के लिए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक वीरेन्द्र कुमार एवं कांस्टेबल विष्णु प्रताप सिंह की प्रमुख भूमिका रही।
नोट: आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। मामले में अंतिम दोष या निर्दोष होने का निर्णय न्यायालय द्वारा साक्ष्यों के आधार पर किया जाएगा।
