लोकेशन झांसी
रिपोर्टर नरेंद्र अग्रवाल
झांसी
ट्रेनों पर पत्थरबाजी करने वाला शातिर गिरफ्तार, पांच मामलों का खुलासा
झांसी में रेलवे सुरक्षा बल को बड़ी सफलता मिली है। ट्रेनों पर लगातार पत्थरबाजी कर यात्रियों की जान जोखिम में डालने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की निशानदेही और पूछताछ के आधार पर ट्रेनों पर पथराव के पांच मामलों का खुलासा हुआ है।रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट वीरांगना लक्ष्मीबाई, झांसी ने विशेष अभियान के तहत चिरगांव रेलवे स्टेशन से मध्य प्रदेश के छतरपुर निवासी अर्जुन पाल को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि आरोपी ने बरौनी-ग्वालियर मेल समेत पांच ट्रेनों पर पत्थरबाजी कर कोचों के शीशे तोड़े थे।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ट्रेनों में झाड़ू लगाकर यात्रियों से पैसे मांगता था। जब यात्री पैसे देने से मना करते या उसे ट्रेन से उतार देते, तो वह बदला लेने के लिए ट्रेनों पर पत्थर फेंकता था। आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि रेलवे सुरक्षा बल द्वारा रोक-टोक किए जाने पर भी वह आक्रोश में आकर ट्रेनों को निशाना बनाता था।आरपीएफ ने आरोपी की निशानदेही पर पांच मामलों का खुलासा करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया है।
बाईट, मनोज कुमार सिंह PRO झांसी रेल्बे मंडल
