Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

आदर्श व्यापार मंडल का प्रतिनिधि मंडल उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मिला

 *आदर्श व्यापार मंडल का प्रतिनिधि मंडल उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मिला*

_________________________


ब्यूरो चीफ TTN 24 NEWS 

*लखनऊ।* अलीगंज के अग्निकांड के बाद राजधानी के व्यापारियों को अग्निशमन विभाग, आवास विकास परिषद एवं लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा बड़े पैमाने पर नोटिसे दिए जाने एवं प्रतिष्ठानों पर चस्पा किए जाने के विषय पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में बुधवार को उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से उनके निवास पर प्रातः मिला प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा , ज्ञापन में उन्होंने कहा लखनऊ विकास प्राधिकारण के अधिकारियों के अनुसार राजधानी में केवल 6% प्रतिशत भवन के ही मानचित्र स्वीकृत है ऐसे में यदि 94% भवनो पर सीलिंग एवं ध्वस्तिकरण की करवाई होती है तो निश्चित रूप से बड़ी अव्यवस्था हो जायेगी एवं हजारो लोगों के सामने रोजी रोटी का संकट आ जाएगा जिससे लाखों लोग प्रभावित होंगे उन्होंने सुरक्षा के उपायो पर जोर दिया। 


व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने कहा भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो इसके लिए सभी को सामूहिक, व्यवहारिक एवं दीर्घकालिक प्रयास करने होंगे। 


उन्होंने कहा प्रत्येक भवन में अग्नि एव अन्य आपदाओं से सुरक्षा के लिए आदर्श व्यापार मंडल भी व्यापरियों को जागरूक कर रहा है

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने व्यापरियों के प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया कि किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा 


 प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के साथ नगर महामंत्री संजय त्रिवेदी, नगर महामंत्री मोहित कपूर शामिल थे।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe