हरदोई में एटीएम से पैसे निकालने गए सफाई कर्मचारी की करंट लगने से मौत ।
ब्यूरो रिपोर्ट चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
हरदोई, एटीएम से पैसे निकालने गया सफाई कर्मी को करंट लगने से मौत हो गई । गेट खोलते ही सफाई कर्मचारी को लगा करंट आसपास मौजूद लोगों ने उसे हरदोई मेडिकल कॉलेज पहुंचाया डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।कोतवाली शहर क्षेत्र के रुकमनापुर मनोज कुमार मल्लावां विकासखंड के सुमेरपुर गांव में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात था पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच पड़ताल सुरु की। मनोज कुमार एटीएम से हरदोई शहर के बावन चुंगी के पास पैसा निकालने गया था। मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा था।
