इसरार अहमद जिला संवाददाता अम्बेडकरनगर
"‘एक पेड़ माँ के नाम’' अभियान के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालय में हुआ वृक्षारोपण
अम्बेडकरनगर
पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से उच्च प्राथमिक विद्यालय चौहान की बस्ती भियांव अम्बेडकर नगर में शासन की महत्वाकांक्षी पहल "एक पेड़ माँ के नाम" कार्यक्रम के अंतर्गत वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण कर उनके संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया गया।कार्यक्रम का नेतृत्व प्रधानाध्यापक राज बहादुर मिश्रा ने किया।उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति यदि अपनी माँ के सम्मान एवं प्रकृति के संरक्षण के लिए कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी नियमित देखभाल करे तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण प्रदान किया जा सकता है।इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक प्रदीप कुमार मौर्य राजकरन प्रजापति तथा अरशद कमाल ने भी वृक्षारोपण करते हुए विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताया।शिक्षकों ने बच्चों को पौधों की नियमित देखभाल करने जल संरक्षण अपनाने तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर को हराभरा बनाने का संकल्प लेते हुए सभी ने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने का वचन दिया।वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया। विद्यालय परिवार ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक पौधे लगाएं और पर्यावरण संरक्षण में अपनीसक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।