ब्यूरो रिपोर्ट TTN 24 NEWS
निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही कमिश्नरेट आगरा में प्रभारी निरीक्षक से सहायक पुलिस आयुक्त पद पर हुआ प्रमोशन
आज निरीक्षक श्री जसवीर सिंह सिरोही जो वर्तमान में कमिश्नरेट आगरा में प्रभारी निरीक्षक, ताजगंज हैं, का प्रमोशन हुआ है। उनका निरीक्षक से सहायक पुलिस आयुक्त पद पर प्रमोशन हुआ है।जसवीर मेरे साथ पहली बार वर्ष 2007 में गाजियाबाद में तैनात रहे, मैं वहां ASP मोदीनगर था और जसवीर उस समय थाना मोदीनगर में बतौर SSI तैनात रहे।
इसके बाद जसवीर दूसरी बार वर्ष 2016 में मुजफ्फरनगर में साथ रहे जब मैं वहाँ SSP था। ये उस समय उप निरीक्षक थे और लंबे समय तक मेरे PRO रहे।
उसके बाद ये तीसरी बार जब पिछले वर्ष मैंने बतौर पुलिस कमिश्नर, आगरा जॉइन किया तब ये SHO न्यू आगरा थे। ऐसे बहुत कम मौके होते हैं जब तीन रैंक पर एक ही व्यक्ति आपके साथ तीन बार साथ में तैनात रहे।
जसवीर, अपराध पर काम करने में रुचि रखते हैं, अनेकों चैलेंजिंग घटनाओं का सफल अनावरण किया।
जसवीर, आपको ACP बनने पर बहुत-बहुत बधाई और मेरी शुभकामनाएँ💐💐
