*जनपद:-अम्बेडकरनगर*
*दिनांक :-02/06/2026*
*वृद्धाश्रम, अकबरपुर में पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री प्राची सिंह द्वारा वृद्धजनों को आवश्यक सामग्री भेंट करते हुए सहभोज का आयोजन किया गया |*
समाज सेवा एवं मानवीय संवेदनाओं के प्रति पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री प्राची सिंह द्वारा अकबरपुर स्थित वृद्धाश्रम पहुँच कर वहाँ निवासरत वृद्धजनों से आत्मीयतापूर्वक मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।*इस अवसर पर वृद्धजनों को सप्रेम उपयोगी सामग्री जिसमें कुर्सियाँ, कूलर, पंखे, सामान रखने वाले बक्से सहित अन्य आवश्यक वस्तुएँ शामिल थीं, भेंट की गयी । साथ ही सभी वृद्धजनों के लिए स्नेहपूर्वक सहभोज (भोजन) का भी आयोजन कराया गया, जिसमें उन्होंने सभी के साथ आत्मीयता से समय व्यतीत किया।*
समाज के प्रत्येक व्यक्ति को वृद्धजनों के प्रति संवेदनशील होकर उनके सुख-दुःख में सहभागी बनना चाहिए।
वृद्धाश्रम के सभी वृद्धजनों द्वारा इस आत्मीय सहयोग, सम्मान एवं स्नेहपूर्ण व्यवहार के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया गया । उनके इस सराहनीय एवं प्रेरणादायी कार्य की उपस्थित सभी लोगों ने प्रशंसा की तथा इसे समाज में सेवा, संवेदना और मानवता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।
