Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

लखनऊ मण्डल ने स्टेशनों पर वॉटर रिफिल पॉइंट्स के उपयोग व प्लास्टिक प्रदूषण रोकने के लिए चलाया अभियान

 *लखनऊ मण्डल ने स्टेशनों पर वॉटर रिफिल पॉइंट्स के उपयोग व प्लास्टिक प्रदूषण रोकने के लिए चलाया अभियान

लखनऊ से संजय यादव की रिपोर्ट

     

 पूर्वोत्तर रेलवे श्री उदय बोरवणकर के निर्देशानुसार एवं मण्डल रेल प्रबंधक श्री गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन में इएनएचएम विभाग द्वारा पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल के लखनऊ जं., गोरखपुर, गोंडा, बस्ती, खलीलाबाद एवं ऐशबाग स्टेशनों पर स्वच्छता जागरूकता अभियान एवं स्वच्छता रैली का आयोजन किया जा रहा है

इस अभियान के अन्तर्गत आयोजित स्वच्छता रैली में जन-जागरूकता संदेश, उद्घोषणाओं एवं स्वच्छता संबंधी गतिविधियों के माध्यम से यात्रियों एवं स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। यात्रियों को रेलवे परिसरों में स्थित खान-पान स्टॉलों, प्लेटफार्म एवं स्टेशन परिसरों में स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरुक किया गया। इस दौरान प्लास्टिक प्रदूषण से होने वाले दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया तथा स्टेशन परिसर में सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से यात्रियों से अपील की गई जा रही है कि स्टेशन पर उपलब्ध ‘वॉटर रिफिल पॉइंट्स’ का उपयोग कर अपनी पानी की बोतलें पुनः भरकर प्रयोग करें, जिससे प्लास्टिक बोतलों की खपत में कमी लाई जा सके।

   

 रेल प्रशासन का यह प्रयास ‘स्वच्छ भारत मिशन’ एवं ‘मिशन लाइफ’ के उद्देश्यों को साकार करने तथा स्टेशनों को पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

लखनऊ से संजय यादव की रिपोर्ट

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe