Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

सिवनी: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर कलेक्टर ने राहत एवं बचाव व्यवस्थाओं का लिया जायजा

 लोकेशन /जिला सिवनी/डिवीजन हेड पंकज पाल।     


बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर कलेक्टर ने राहत एवं बचाव व्यवस्थाओं का लिया जायजा


जल निकासी, राहत शिविर एवं संचार व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के दिए निर्देश

सिवनी / कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने अपने केवलारी प्रवास के दौरान बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सघन निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की जमीनी स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित गांवों एवं जलभराव वाले क्षेत्रों का भ्रमण कर अधिकारियों से स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल निकासी व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त कर जलभराव की समस्या का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि लगातार वर्षा की स्थिति को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों पर सतत निगरानी रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किए जाएं।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निवासरत लोगों को आवश्यकता पड़ने पर बिना किसी विलंब के सुरक्षित राहत केंद्रों तक पहुंचाने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा के साथ-साथ उन्हें समय पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च जिम्मेदारी है।

प्रवास के दौरान कलेक्टर ने स्थापित राहत शिविर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर में उपलब्ध भोजन, पेयजल, स्वच्छता, चिकित्सा, विद्युत एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं निरंतर सुचारु एवं सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राहत शिविरों में ठहरे प्रत्येक व्यक्ति की आवश्यकताओं का संवेदनशीलता के साथ ध्यान रखा जाए तथा किसी भी प्रकार की कमी की सूचना मिलते ही उसका तत्काल निराकरण किया जाए।

कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी विभागों के अधिकारियों को बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि संचार व्यवस्था को हर परिस्थिति में निर्बाध एवं सुदृढ़ बनाए रखा जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल प्राप्त हो सके और राहत एवं बचाव दल समय पर प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचकर आवश्यक सहायता उपलब्ध करा सकें। उन्होंने अधिकारियों को क्षेत्र में सतत भ्रमण कर स्थिति पर नजर बनाए रखने तथा आमजन से निरंतर संवाद स्थापित करने के भी निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अंजली शाह, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) केवलारी श्री महेश अग्रवाल सहित राजस्व, पुलिस, पंचायत एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe