देहरादून से संवाददाता सागर की रिपोर्ट
देहरादून में "मिस्टर एवं मिस इंडिया इंटरनेशनल 2026" का भव्य आयोजन, देशभर की प्रतिभाओं ने बिखेरा जलवा
देहरादून, 5 जुलाई 2026। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित होटल एलिसी में "मिस्टर एवं मिस इंडिया इंटरनेशनल 2026" का भव्य एवं गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। इस प्रतिष्ठित ब्यूटी एवं फैशन प्रतियोगिता का सफल आयोजन केयारा शर्मा एवं रोहन कर्णवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम को देवभूमि उत्तराखंड विश्वविद्यालय (डीबीयूयू) का पावर्ड बाय सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के सहयोगी एवं प्रायोजकों में हाइप शूज़ (एसोसिएट स्पॉन्सर), केयर पैरामेडिकल प्राइवेट आईटीआई (सपोर्टिंग पार्टनर), इंजीनियर क्षितिज कुमार, ज्योति चौधरी (संस्थापक, श्री राधा रानी वेलफेयर एसोसिएशन एवं यूनिवर्सल इंडिया अवॉर्ड्स), तथा संजय मित्तल (अध्यक्ष, चांदी वर्क एसोसिएशन) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन आधिकारिक एंकर शुभांग वालिया ने किया, जबकि प्रणय दीक्षित ने पेजेंट शो डायरेक्टर के रूप में अपनी जिम्मेदारी का उत्कृष्ट निर्वहन किया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन प्रतिष्ठित निर्णायक मंडल द्वारा किया गया, जिसमें नीलिमा शर्मा, सूफी सबरी, पंकज पुनिया, दीपक महारा, अनस मलिक, बिप्स पटेल तथा गोपाल कृष्ण शामिल रहे।