मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अपने गृह जनपद गोरखपुर में वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 शुभारंभ किया
ब्यूरो चीफ TTN 24 NEWS
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अपने गृह जनपद गोरखपुर में वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा से आज शिवावतारी महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी की पावन तपोस्थली गोरखपुर में 'पवित्र त्रिवेणी' के पौधों को रोपकर 'वृक्षारोपण महायज्ञ- 2026' का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विकास वाटिका की स्थापना, वन विभाग के तत्वावधान में वानिकी पर आधारित कैलेंडर का विमोचन एवं 'मौलश्री' का पौधा लगाकर 'हरित उत्तर प्रदेश' के पावन संकल्प को नई ऊर्जा दी। साथ ही, मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को पौधे एवं वनाच्छादन अभियान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करने वाले महानुभावों को चेक भी प्रदान किए। आइए, अपनी माँ और धरती माँ के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कम से कम 'एक पेड़ माँ के नाम' अवश्य लगाएं और 35 करोड़ पौधरोपण के इस हरित महायज्ञ को जनभागीदारी से सफल बनाएं।पिछले 9 वर्षों के अंदर उत्तर प्रदेश में 242 करोड़ पौधरोपण संपन्न हुआ है। यूपी ने अपने वनाच्छादन को विस्तार देने में भी सफलता प्राप्त की है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर प्रदेश में 16 लाख LED स्ट्रीट लाइट्स लगाई गईं। मैं प्रदेश वासियों का आह्वान करूंगा- 'वृक्षारोपण महायज्ञ-2026' का हिस्सा बनें। इस महायज्ञ में जहां कहीं भी आप हैं, एक पेड़ लगाना और उसकी सुरक्षा करना।।