Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

Etawah News: ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार मजदूर की मौत, परिवार में मचा कोहराम कचौरा घाट बाईपास कट हुआ हादसा

Etawah News: ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार मजदूर की मौत, परिवार में मचा कोहराम कचौरा घाट बाईपास कट हुआ हादसा

रिपोर्ट एम एस वर्मा मनोज कुमार TTN 24 NEWS 

जसवंतनगर/इटावा। कचौरा घाट बाईपास कट पर बुधवार को हुए सड़क हादसे में साइकिल सवार एक मजदूर की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार आगरा जनपद की तहसील खैरागढ़ के थाना जगनेर क्षेत्र स्थित ग्राम कासिमपुर निवासी 40 वर्षीय मोमिन पुत्र अस्मत अली नगर क्षेत्र के राजमार्ग किनारे स्थित एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। बताया गया कि वह साइकिल से सब्जी लेने के लिए नगर की मंडी जा रहा था। जैसे ही वह तहसील कार्यालय के सामने कचौरा घाट बाईपास कट पर पहुंचा, तभी बाईपास से राजमार्ग की ओर मुड़ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक का अगला पहिया मोमिन के ऊपर चढ़ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर ले जाया गया, जहां डॉ. विकास अग्निहोत्री ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

ईंट भट्ठा मालिक सतेंद्र महेरे उर्फ अप्पी ने बताया कि मोमिन पिछले करीब दस वर्षों से अपने परिवार के साथ भट्ठे पर रहकर मजदूरी कर रहा था। उसकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

सीएचसी पहुंची मृतक की पत्नी गुड़िया, पुत्र इरफान व छोटू तथा पुत्रियां निशा, गोलू और जीनत का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं मृतक की मां बतसिया बेगम भी बेटे की मौत की खबर सुनकर बेसुध हो गईं। पूरे क्षेत्र में घटना को लेकर शोक व्याप्त है।सीएचसी के मिले मीमो के अनुसार मौके पर पहुँची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe