कौशाम्बी
*बीमारी के चलते युवक ने खुद को मारी गोली रास्ते मे तोड़ा दम*
कौशाम्बी जिले में एक अधेड़ ने बीमारी और कर्ज से परेशान होकर खुद को गोली मार ली गंभीर हालत में उसको जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान महेंद्र सिंह उर्फ गुड्डन के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक वह बीमारी से पीड़ित था और काफी समय से उसका इलाज चल रहा था।मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के ऊनो गांव का है जहा के महेंद्र सिंह उर्फ गुड्डन ने तमंचे से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे।गंभीर रूप से घायल महेंद्र सिंह को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी अस्पताल घटनास्थल पर पहुंच गई। और जांच मे लगी है
*ब्यूरो रिपोर्ट मुज़फ्फर कौशाम्बी*
